Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुओं में फैलने वाली बीमारी से चिंता में राजस्थान की सरकार

26 मार्च 2025, भोपाल: पशुओं में फैलने वाली बीमारी से चिंता में राजस्थान की सरकार – राजस्थान में इन दिनों पशुओं में कर्रा जैसा रोग फैल रहा है और इस कारण सरकार चिंता में है। हालांकि पशुओं में होने वाली इस बीमारी की रोकथाम के लिए कदम भी उठाए जा रहे है।  बताया गया है कि कर्रा रोग के कारण अभी तक तीस से अधिक पशुओं की मौत हो गई है।
इधर हाल ही में  राजस्थान के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने जैसलमेर जिले में कर्रा रोग के फैलाव को रोकने के लिए विभाग के अधिकारियों की  बैठक ली। पिछले दिनों इस रोग से जैसलमेर जिले में कुल 36 तथा फलौदी क्षेत्र में दो पशुओं की मृत्यु हो गई है। पशुओं की मृत्यु को गंभीरता से लेते हुए पशुपालन मंत्री ने यह आकस्मिक बैठक बुलाई और अधिकारियों को भविष्य में सावधानी बरतते हुए रोग को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए ।  बैठक में पशुपालन मंत्री ने जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा और फलौदी जिलों के जिला कलेक्टर्स से भी बात की और जिले में स्टाफ, दवाइयां और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए इन्हें चाक चौबंद करने के निर्देश दिए जिससे स्थिति को बिगड़ने से पहले ही काबू में किया जा सके।  पशुपालन मंत्री ने रोग से मृत पशुओं के त्वरित एवं वैज्ञानिक रूप से उचित निस्तारण की भी व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए जिससे दूसरे पशुओं में संक्रमण न फैल सके। उन्होंने इस बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार पर भी जोर दिया और कहा कि प्रभावित जिलों के सभी पशु चिकित्सा संस्थानों के कार्मिक अपने-अपने क्षेत्र के पशुपालकों को इस बारे में जागरूक करते रहें जिससे रोग की स्थिति आने पर उनके पशुओं को सही समय पर उचित इलाज मिल सके और पशुधन की हानि को रोका जा सके।

बैठक में पशुपालन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से जिलों में मिनरल मिक्सर और औषधियों की उपलब्धता पर चर्चा करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि दवाइयों की कमी की वजह से कोई समस्या नहीं आने पाए इस बात का अधिकारीगण विशेष ध्यान रखें और समय-समय पर इसकी समीक्षा करते रहें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com