राज्य कृषि समाचार (State News)

सफेद जामुन की डिमांड, लाखों कमा सकते है किसान

02 जुलाई 2025, भोपाल: सफेद जामुन की डिमांड, लाखों कमा सकते है किसान – जी हां ! सफेद जामुन जैसे फल की डिमांड न केवल हमारे देश में बल्कि विदेशों में भी हैै। यदि देश के किसान इस फल का उत्पादन भी करें तो निश्चित ही लाखों की कमाई हो सकती है। 

अपने औषधीय गुणों, खासकर मधुमेह नियंत्रण के लिए यह प्रसिद्ध है। आजकल कई किसान आधुनिक खेती  के जरिये जबरदस्त कमाई कर रहे हैं। ऐसा एक ही फल है सफेद जामुन, जिसकी केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त डिमांड है।  यह एक अनोखा और औषधीय गुणों से भरपूर फल, आजकल किसानों के लिए कमाई का शानदार जरिया बन रहा है। यह फल न केवल अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि बाजार में इसकी कीमत 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंचती है। सफेद जामुन को कुछ क्षेत्रों में व्हाइट जावा प्लम के नाम से भी जाना जाता है। यह बैंगनी जामुन का एक दुर्लभ प्रकार है, जो प्रमुख रूप से ओडिशा जैसे राज्यों में ही उगाया जाता था, लेकिन इसकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों में भी इसकी खेती शुरू हो चुकी है। यह फल बैंगनी जामुन की तुलना अधिक औषधीय गुणों से युक्त है, खासकर मधुमेह रोगियों के लिए। इसका स्वाद और आकार बैंगनी जामुन जैसा ही होता है, लेकिन इसका रंग सफेद और आकर्षक होता है। विदेश में इसकी मांग जबरदस्त बनी रहती है जिससे भारत में किसान इस फल की खेती (Fruit से अच्छा मुनाफा कर रहे है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements