ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना: किसानों आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलेगी सब्सिडी, 6 अक्टूबर तक करें अप्लाई
27 सितंबर 2026, भोपाल: ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना: किसानों आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलेगी सब्सिडी, 6 अक्टूबर तक करें अप्लाई – मध्यप्रदेश किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों हेतु धार जिले के कृषकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। कृषि विभाग बताया गया कि योजना के अंतर्गत श्रेडर/मल्चर, बेलर, स्लेशर, SMS–स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, है-रेक एवं रोटो कल्टीवेटर जैसे उन्नत कृषि यंत्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
6 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
इच्छुक कृषक 24 सितंबर से 06 अक्टूबर 2026 तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं, जिसके उपरांत प्राप्त आवेदनों में से लाभार्थियों का चयन 07 अक्टूबर 2026 को पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन के साथ DD जमा करना अनिवार्य
आवेदन के साथ सुरक्षा निधि के रूप में “सहायक कृषि यंत्री, धार” के नाम निर्धारित राशि का बैंक डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित धरोहर राशि के बिना प्राप्त आवेदनों को अमान्य कर दिया जाएगा।
यंत्रवार निर्धारित धरोहर राशि इस प्रकार है:
- श्रेडर/मल्चर: ₹5,500
- बेलर: ₹15,000
- स्लेशर: ₹2,000
- स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS): ₹3,500
- हे-रेक: ₹5,000
- रोटोकल्टीवेटर: ₹2,500
फॉर्मर आईडी होना जरूरी
इसके साथ ही, योजना का लाभ लेने के लिए कृषकों के पास AgriStack की Farmer ID होना अनिवार्य किया गया है, इसलिए सभी इच्छुक किसानों से अपील की गई है कि वे ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने से पूर्व AgriStack पोर्टल पर अपनी भूमि का पंजीयन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर लें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


