Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में हल्की वर्षा/बौछारें संभावित

30 सितंबर 2026, इंदौर: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में हल्की वर्षा/बौछारें संभावित – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में  कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़  की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम मुख्यतः शुष्क रहा ।  1 जून से 30  सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में – 4  % कम वर्षा हुई है।  पूर्वी मप्र में औसत से + 4  % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -12  % कम वर्षा हुई है।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े –   बिछिया   14.0,  सिरमौर  8.0,  मवई  5.2,  अमरकंटक  4.2,  मऊगंज  3.0,  नईगढ़ी  3.0,  चितरंगी  2.0,  मलाजखंड  1.4, जवा  1.0 और  त्योंथर में  1.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसमी परिस्थितियां –  दक्षिण -पश्चिम  मानसून की वापसी की रेखा  वर्तमान  में  गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुज़ रनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया  से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों  के दौरान पंजाब, हरयाणा, राजस्थान ,उत्तर प्रदेश  के शेष भागों; गुजरात और  मध्य प्रदेश के  अधिकांश  भागों;  जम्मू -कश्मीर , हिमाचल प्रदेश ,  उत्तराखंड  के सम्पूर्ण क्षेत्रों ;  बिहार , झारखंड,  छत्तीसगढ़  और महाराष्ट्र के कुछ भागों से  दक्षिण -पश्चिम मानसून के आगे और लौटने के लिए  परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना  है।  पश्चिमी विक्षोभ , उत्तर हरियाणा  और उसके आसपास के क्षेत्र पर  चक्रवाती  के  रूप में  बना औसत  समुद्र   तल से 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच देखा जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने  सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , सिवनी , मंडला, बालाघाट और  मैहर जिलों में कहीं -कहीं वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी,  आ लीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां, कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी  और पांढुर्ना जिले शुष्क रहेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture