आत्मा गवर्निंग बोर्ड बैठक में नवाचार बढ़ाने पर जोर
23 नवंबर 2026, बालाघाट: आत्मा गवर्निंग बोर्ड बैठक में नवाचार बढ़ाने पर जोर – सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा के अध्यक्ष कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई। बेहतर कृषि उत्पादन के साथ एलाइड गतिविधियों बढ़ाने पर विचार विमर्श हुए। नवाचार में पशुपालन,मशरूम, दुग्ध, मछली एवं मुर्गीपालन के साथ प्राकृतिक खेती अपनाने कृषि को लाभकारी बनाने के लिए परंपरागत खेती के साथ समन्वित एवं विविधीकृत कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने धान की खेती तक सीमित न रखते आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करके खेती टिकाऊ लाभकारी बनाने पर चर्चा हुई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
यहां के किसानों को धान की परंपरागत खेती के साथ समन्वित खेती अपनाने रबी सीजन में धान की फसल लेने के बजाय अन्य लाभकारी फसलों की खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। गौशालाओं के आसपास प्राकृतिक खेती के क्लस्टर ,सब्जियों की खेती में रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के स्थान पर जैविक खाद,कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा , रबी सीजन में रामतिल की खेती , कृषि अधोसंरचना निधि , प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित,सफल किसानों के खेतों का भ्रमण ,धान की डीएसआर पद्धति और रबी फसलों का प्रदर्शन, कृषक पुरस्कार जैसे विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में समिति सदस्य श्री झामसिंह नागेश्वर, अंसेरा के श्री शरणागत , आत्मा परियोजना के संचालक डॉ. रामनाथ पटेल, उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय, कृषि महाविद्यालय मुरझड़ के डीन डॉ. घनश्याम देशमुख, वैज्ञानिक डॉ. रमेश अमूले, उप संचालक मत्स्योद्योग श्रीमती पूजा रोडगे, पशुपालन विभाग के डॉ. घोड़ेश्वर सहित एटीएम, बीटीएम, कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


