खंडवा: पशुओं के गुणवत्तापूर्ण कृत्रिम गर्भाधान संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न
17 अप्रैल 2026, खंडवा: खंडवा: पशुओं के गुणवत्तापूर्ण कृत्रिम गर्भाधान संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न – पशुपालन एवं डेयरी विभाग खण्डवा के सभी पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों एवं सभी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के संबंध में जनपद पंचायत खंडवा के सभागृह में गत दिनों प्रशिक्षण दिया गया।
उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. हेमन्त शाह ने बताया कि जिले में पशुओं की नस्ल सुधार हेतु जरूरी है कि कृत्रिम गर्भाधान तकनीक से अवर्णित नस्ल के पशुओं का गुणवत्तापूर्ण कृत्रिम गर्भाधान किया जाए, ताकि उन्नत नस्ल के नर एवं मादा वत्स प्राप्त हो सकें और जिले के दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकें।
डॉ. शाह ने बताया कि इस प्रशिक्षण में भोपाल से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर डॉ. दीपा चौहान ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त उप संचालक डॉ. ए.के. पटेरिया, विकासखण्ड खण्डवा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिष कश्यप एवं जिले के सभी पशु चिकित्सक उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

