Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर: पशुओं में नि:शुल्क खुरपका-मुंहपका टीकाकरण 15 सितम्बर तक होगा

08 जुलाई 2026, मंदसौर: मंदसौर: पशुओं में नि:शुल्क खुरपका-मुंहपका टीकाकरण 15 सितम्बर तक होगा – पशुपालन एवं डेयरी विभाग उप संचालक द्वारा बताया गया कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी – एफएमडी ) योजना के अंतर्गत जिले के समस्त गो-भैंस वंशीय पशुओं में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण कार्यक्रम 15 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत 4 माह से अधिक आयु के समस्त गो-भैंस वंशीय पशुओं में नि:शुल्क खुरपका-मुंहपका टीकाकरण किया जाएगा।  खुरपका-मुंहपका बीमारी होने पर पशुओं के मुंह में छाले एवं खुरों में घाव हो जाते हैं। दुधारू पशुओं में दूध देने की क्षमता कम हो जाती है। जिससे पशु  पालकों  को आर्थिक नुकसान होता है। बीमारी बढ़ने पर पशु की मृत्यु भी हो सकती है।

यह  संक्रामक बीमारी एक पशु में होने पर पूरे ग्राम के पशुओं को प्रभावित करती है। बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय पशुओं का टीकाकरण ही है। पशुपालक अपने ग्राम के निकटस्‍थ पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क कर अपने संपूर्ण ग्राम में टीकाकरण करवाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें