Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: लाल मिर्च दाम I चाय उत्पादन I PM-Kisan I जलवायु परिवर्तन I मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना

21 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. गेहूं भंडारण पर सरकार का शिकंजा, नियम तोड़ा तो होगी कड़ी कार्रवाई

केंद्र सरकार ने गेहूं की जमाखोरी रोकने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए गेहूं स्टॉक सीमा में कटौती की है। अब व्यापारी, खुदरा विक्रेता, बड़ी श्रृंखला के खुदरा विक्रेता और प्रोसेसर को कम मात्रा में गेहूं रखने की अनुमति होगी। यह संशोधित सीमा 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगी। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. लाल मिर्च के दाम गिरे, आंध्र CM ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में केंद्रीय कृषि सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी तथा केंद्रीय  मंत्रालय और आंध्रप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पूरी खबर पढ़े….

3. रबी फसलों की खेती में उछाल, जानिए इस साल की प्रमुख फसलें

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में एक बैठक में देश में कृषि क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान रबी सीजन की बुआई के संबंध में जानकारी दी गई कि रबी फसलों के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल कवरेज पिछले वर्ष की तुलना में 9.62 लाख हेक्टेयर अधिक है और कुल बुआई क्षेत्र 661.03 लाख हेक्टेयर है, पूरी खबर पढ़े….

4. तो क्या अब महंगा हो जाएगा चाय का स्वाद, आखिर क्यों!

चाय का स्वाद क्या अब महंगा हो जाएगा…..! हालांकि अभी इस बात को तय नहीं किया जा सकता है लेकिन जिस तरह से देश में चाय का उत्पादन घट रहा है उससे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि चाय का स्वाद महंगा हो जाएगा। बता दें कि असम सहित अन्य कुछ राज्यों में किसानों द्वारा चाय का उत्पादन किया जाता है पूरी खबर पढ़े….

5. किसानों को सोमवार को मिलेगी PM-Kisan की 19वीं किस्त, ईकेवाईसी अनिवार्य

 PM-Kisan की 19वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से इस किस्त को जारी करेंगे। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है। सरकार के मुताबिक, इस बार भी 9 करोड़ से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़े….

6. PM-Kisan की 19वीं किस्त की तारीख घोषित: कृषि मंत्रालय ने जारी किया अपडेट

PM-Kisan की 19वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इसकी तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से इस किस्त को जारी करेंगे। पूरी खबर पढ़े….

7. जलवायु परिवर्तन से संकट एवं उसका निवारण

जलवायु परिवर्तनः जलवायु परिवर्तन एक दीर्घकालिक प्रक्रिया है जो पृथ्वी के जलवायु पैटर्न में महत्वपूर्ण और स्थायी परिवर्तन को इशांती है। यह मुख्यत ग्रीनहाउस गैसे “वह गैसे होती है जो वातावरण में ऊष्मा को फंसाकर नरती का तापमान बढ़ाने का कारण बनती हैं.।” इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: पूरी खबर पढ़े….

8. मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के दस अ(स)फल साल!

केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए.) की सरकार द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई महत्वाकांक्षी मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना को एक दशक हो गए हैं। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 19 फरवरी, 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में की थी पूरी खबर पढ़े….

9. प्रदेश में गेहूं के समर्थन मूल्य पर बोनस का टॉपअप

रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं खरीदी 1 महीने बाद शुरू होने वाली है। इधर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए मध्य प्रदेश में पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। समर्थन मूल्य पर पंजीयन की तारीख 31 मार्च निश्चित है। इसके पहले किसानों को गेहूं के समर्थन मूल्य पर बोनस दिए जाने की घोषणा का बेसब्री से इंतजार था। पूरी खबर पढ़े….

10. गेहूं के MSP पर नई घोषणा! धान किसानों को भी मिलेगा 2000 रुपये का लाभ

मध्यप्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं की खरीद पर 2600 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित 2425 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के ऊपर राज्य सरकार 175 रुपये बोनस देगी। इसके अलावा, धान उत्पादक किसानों को 2,000 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की गई है। पूरी खबर पढ़े….