Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों को सोमवार को मिलेगी PM-Kisan की 19वीं किस्त, ईकेवाईसी अनिवार्य

20 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: किसानों को सोमवार को मिलेगी PM-Kisan की 19वीं किस्त, ईकेवाईसी अनिवार्य – PM-Kisan की 19वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से इस किस्त को जारी करेंगे। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है। सरकार के मुताबिक, इस बार भी 9 करोड़ से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

ई-केवाईसी जरूरी, नहीं तो अटक सकती है किस्त

सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य है। यदि किसी किसान ने अब तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो उसकी 19वीं किस्त अटक सकती है। इसके अलावा, लाभ पाने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, भूमि दस्तावेज और निवास प्रमाण पत्र भी आवश्यक हैं।

किन किसानों को मिलेगा लाभ?

PM-Kisan का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो सरकारी नौकरी में नहीं हैं और इनकम टैक्स नहीं भरते। यदि किसी किसान के परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा में है या आयकरदाता है, तो वह इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं कर सकता।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके अलावा, एक परिवार में सिर्फ एक ही सदस्य को PM-Kisan का लाभ मिलेगा। यदि परिवार के अन्य सदस्य आवेदन करते हैं, तो उनकी पात्रता स्वीकृत नहीं होगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जो किसान अभी तक अपनी जमीन का सत्यापन नहीं करवा पाए हैं, वे भी इस योजना से वंचित रह सकते हैं। सरकार ने पात्र किसानों को भूमि रिकॉर्ड को सत्यापित कराने की सलाह दी है, ताकि उनके खाते में समय पर सहायता राशि पहुंच सके।

ई-केवाईसी ऐसे करें पूरी

  1. PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. “Farmers Corner” सेक्शन में “e-KYC” विकल्प चुनें।
  3. 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन दबाएं।
  4. आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP प्राप्त करें।
  5. OTP दर्ज कर सबमिट करें– ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

समस्या हो तो कहां करें संपर्क?

किसान योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 (टोल-फ्री) पर संपर्क कर सकते हैं। ईमेल के माध्यम से सहायता पाने के लिए pmkisan-ict@gov.in पर मेल भेज सकते हैं।

जल्द करें e-KYC, वरना अटक सकती है 19वीं किस्त

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com