Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

PM-Kisan की 19वीं किस्त की तारीख घोषित: कृषि मंत्रालय ने जारी किया अपडेट

20 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: PM-Kisan की 19वीं किस्त की तारीख घोषित: कृषि मंत्रालय ने जारी किया अपडेट –  PM-Kisan की 19वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इसकी तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से इस किस्त को जारी करेंगे।

PM-Kisan योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो हर चार महीने में 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। सरकार के मुताबिक, इस बार भी 9 करोड़ से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

ई-केवाईसी जरूरी, वरना अटक सकती है किस्त

कृषि मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा किए बिना किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 19वीं किस्त नहीं मिलेगी। यदि किसी किसान ने अब तक e-KYC नहीं कराया है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किन किसानों को मिलेगा लाभ?

PM-Kisan का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो सरकारी नौकरी में नहीं हैं और इनकम टैक्स नहीं भरते। परिवार में केवल एक सदस्य को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा, जिन किसानों ने अपनी भूमि का सत्यापन नहीं कराया है, वे भी इस किस्त से वंचित हो सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

PM-Kisan: ऐसे करें e-KYC पूरी

  1.  PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. Farmers Corner में जाकर “e-KYC” विकल्प चुनें।
  3. आधार नंबर दर्ज करें और “सर्च” बटन दबाएं।
  4. मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो आधार से लिंक हो।
  5. OTP प्राप्त कर उसे सबमिट करें।
  6. प्रोसेस पूरा होने के बाद e-KYC सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगी।

संदेह या समस्या हो तो यहां करें संपर्क

अगर किसी किसान को योजना से जुड़ी कोई समस्या है, तो वे टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल के जरिए भी सहायता ली जा सकती है।

अगर अभी तक e-KYC नहीं कराई है तो तुरंत कराएं, वरना अटक सकती है 19वीं किस्त

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com