Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

खरीफ फसल बीमा में कंपनियों को वर्क ऑर्डर जारी

5 जुलाई 2022, भोपाल: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ के लिए  क्लस्टरवार बीमा कंपनियों को कार्य आदेश – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वर्ष 2022-23 मौसम खरीफ एवं रबी हेतु क्लस्टरवार निर्धारित बीमा कंपनियों को कार्य जारी किए जा चुके हैं ।lचिन्ह अंकित बीमा कंपनी से सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश कृषि विभाग के उपसंचालक को दिए गए हैं।

अंतिम तिथि

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम खरीफ 2022 हेतु अधिसूचित पटवारी हल्का के  किसानों की अधिसूचित फसलों का बीमा करने हेतु बैंकों द्वारा प्रीमियम नामे किये जाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गयी है।

बैंकों द्वारा बीमित किसानों की प्रविष्टि हेतु भारत सरकार का फसल बीमा पोर्टल (NCIP Portal) पर बैंकों द्वारा समय सीमा में प्रविष्टि किया जाना आवश्यक है।  बोई गई फसल की क्षति के समय कृषकों को हानि से बचने के लिये तथा बोई जाने वाली फसल में किसान द्वारा किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया गया है तो किसान द्वारा संबंधित बैंक से सम्पर्क कर बीमांकन की अंतिम तिथि के 2 दिन पूर्व यानि 29 जुलाई तक बोई गई वास्तविक फसल की जानकारी बैंकों उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित हो, किसानों की सुविधा को देखते हुए, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ 2022 अन्तर्गत प्रदेश में नेशनल काप इन्श्योरेन्स पोर्टल पर भू-अभिलेख के एकीकरण का कार्य किया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
NCIP पोर्टल पर जानकारी दर्ज

पंजीयन के समय कृषक की भूमि धारिता संबंधी जानकारी भू-अभिलेख के आधार पर पोर्टल में ड्राप डाउन पर उपलब्ध हो सकेगी जिसमें बीमाकर्ता (बैंकर्स , कामन सर्विस सेन्टर, स्वंय कृषक ) द्वारा संगत खसरा नंबर का चयन कर धारित भूमि का बीमा किया जा सकेगा किसानों की सुविधा को देखते हुए पंजीयन के दौरान खसरा नंबर तथा बीमित भूमि के क्षेत्रफल की सही-सही जानकारी बैंक द्वारा NCIP पोर्टल पर दर्ज की जाना है जिससे किसानों को समय पर सही बीमा पालिसी जारी हो सकेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: म.प्र. मण्डी बोर्ड आयुक्त श्रीमति रश्मि ने कार्यभार सम्भाला