Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

म.प्र. मण्डी बोर्ड आयुक्त श्रीमति रश्मि ने कार्यभार सम्भाला

5 जुलाई 2022, भोपाल: म.प्र. मण्डी बोर्ड आयुक्त श्रीमति रश्मि ने कार्यभार सम्भाला – गत 4 जुलाई को मण्डी बोर्ड की नवागत आयुक्त सह प्रबंध संचालक श्रीमति जी. व्ही. रश्मि द्वारा कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करते ही श्रीमति जी. व्ही. रश्मि द्वारा मण्डी बोर्ड की गतिविधियों की जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली जाकर अपनी प्राथमिकताओं को समस्त अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। आपके द्वारा कहा गया कि आई.टी. के इस युग में मण्डी बोर्ड को भी आई.टी. के क्षेत्र में अग्रणी रहना है। आपके द्वारा मण्डी बोर्ड की सभी शाखाओं तथा मंडी बोर्ड की कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। श्रीमति जी. व्ही. रश्मि का स्वागत मण्डी बोर्ड के अपर संचालक श्री डी.के. नागेन्द्र  द्वारा किया गया। साथ ही अपर संचालक, श्री दिनेश द्विवेदी , श्री एस.बी.सिंह, श्री सी.एस.वशिष्ठ, श्री अमर सेंगर, तथा मण्डी बोर्ड के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा स्वागत किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: आयकर अपीलीय अधिकरण से मिला किसान को इन्साफ