Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

रबी फसलों की खेती में उछाल, जानिए इस साल की प्रमुख फसलें

21 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: रबी फसलों की खेती में उछाल, जानिए इस साल की प्रमुख फसलें – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में एक बैठक में देश में कृषि क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान रबी सीजन की बुआई के संबंध में जानकारी दी गई कि रबी फसलों के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल कवरेज पिछले वर्ष की तुलना में 9.62 लाख हेक्टेयर अधिक है और कुल बुआई क्षेत्र 661.03 लाख हेक्टेयर है, जबकि गत वर्ष यह 651.42 लाख हेक्टेयर था। गेहूं, धान और दलहन की बुआई भी पिछले साल से ज्यादा है। 

 फसलों की बुआई

गेहूं की बुआई इस रबी सीजन में 324.88 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है, जबकि पिछले वर्ष यह 318.33 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में थी। धान की बुआई 42.54 लाख हेक्टेयर में इस बार हुई है, जो कि गत वर्ष 40.59 लाख हेक्टेयर में थी। दलहन का रबी सीजन का बुआई क्षेत्र इस वर्ष 140.89 लाख हेक्टेयर रहा है, जबकि गत वर्ष यह 137.80 लाख हेक्टेयर में था। 

 किसानों के लिए दिशा-निर्देश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का समुचित दाम मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने विभिन्न उपज के थोक व खेरची मूल्य की स्थिति की जानकारी लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com