Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

लाल मिर्च के दाम गिरे, आंध्र CM ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता

21 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: लाल मिर्च के दाम गिरे, आंध्र CM ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता – आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में केंद्रीय कृषि सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी तथा केंद्रीय  मंत्रालय और आंध्रप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

​बैठक में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायडू ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह से आंध्रप्रदेश में लाल मिर्च के लिए, किसानों को बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) के तहत सहायता देने का अनुरोध किया। एमआईएस योजना उस स्थिति में लागू की जाती है, जब पिछले सामान्य वर्ष की तुलना में बाजार मूल्य में 10 प्रतिशत की गिरावट होती है। मुख्यमंत्री श्री नायडू का कहना रहा कि बाजार मूल्य इससे अधिक गिरे हैं, इसलिए राज्य के किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के अनुसार मदद की जाए।​

श्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों से कहा कि लाल मिर्च का निर्यात बढ़ाने के अवसरों पर भी विचार-विमर्श करें, ताकि किसानों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकें। आंध्रप्रदेश की ओर से टमाटर के भाव का विषय बताकर केंद्र की ओर से मदद का अनुरोध भी किया गया, जिस पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि मंत्रालय की योजना में परिवहन का खर्च किसानों के हित में उठाया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com