Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन I पशुपालन I PMMSY I पीएम-किसान योजना I सोनालिका ट्रैक्टर्स

07 अगस्त 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. स्वामीनाथन सम्मेलन में बोले पीएम मोदी – किसानों का हित सर्वोच्च, सरकार कोई समझौता नहीं करेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरुवार, 7 अगस्त 2025) को नई दिल्ली के पूसा परिसर में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कृषि, किसानों और प्रो. एमएस स्वामीनाथन के योगदान पर विस्तार से बात की। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. पशु टीकाकरण अभियान का दिखा असर, कई राज्यों में मुंहपका और ब्रुसेलोसिस जैसी बीमारियां हुईं कम

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एलएचडीसीपी) के तहत चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की वजह से खुरपका-मुंहपका (एफएमडी), ब्रुसेलोसिस और गांठदार त्वचा रोग (एलएसडी) जैसे पशुओं के रोगों के फैलाव को रोकने में मदद मिली है। सीरो-मॉनिटरिंग में सुरक्षात्मक टाइटर्स में बढ़ोतरी देखने को मिली है I पूरी खबर पढ़े….

3. आंध्रप्रदेश: PMMSY के तहत 350 सागर मित्र नियुक्त, 2.5 लाख मछुआरों को मिला बीमा कवरेज

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत आंध्र प्रदेश के तटीय गांवों में मत्स्यपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 350 सागर मित्रों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। ये सागर मित्र मछुआरों को योजनाओं की जानकारी देने, तकनीकी सहयोग करने और मत्स्यपालन में सहायक भूमिका निभाने के लिए तैनात किए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

4. किसानों के लिए फायदेमंद हैं ये 4 सरकारी योजनाएं, जानिए कैसे मिलेगा सीधा फायदा

भारत में बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है। लेकिन आज भी देश के कई किसान आर्थिक रूप से पिछड़े हैं और खेती से पर्याप्त आमदनी नहीं कमा पा रहे हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की मदद के लिए समय-समय पर कई योजनाएं शुरू करती हैं। इन योजनाओं का मकसद किसानों की आमदनी बढ़ाना और खेती को आसान बनाना है। पूरी खबर पढ़े….

5. पीएम-किसान योजना में आधार सीडिंग क्यों जरूरी है? कृषक ई-मित्र चैटबॉट से पाएं मदद

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत पात्र किसानों को तीन बराबर किस्तों में सालाना ₹6,000 की सहायता राशि दी जाती है। अब तक किसानों को इस योजना के तहत कुल ₹3.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रकम सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। पूरी खबर पढ़े….

6. सॉइल हेल्थ मिशन में तमिलनाडु की बड़ी उपलब्धि, 152 लाख किसानों तक पहुंचा कार्ड

तमिलनाडु में किसानों की मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़े स्तर पर काम किया गया है। वर्ष 2015 में शुरू हुई ‘सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी स्कीम’ के तहत 30 जून 2025 तक राज्य में 152.51 लाख किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड (SHC) दिए जा चुके हैं। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने 6 अगस्त 2025 को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी। पूरी खबर पढ़े….

7. फसल बीमा योजना का लाभ देने के लिए चलेगा अभियान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों का खरीफ सीजन में ज्यादा से ज्यादा नामांकन करने और ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूहों की सदस्य बहनों की तरक्की के लिए उन्हें अधिक लोन देने के संबंध में सभी बैंकों व राज्य सरकारों की वर्चुअल बैठक ली। पूरी खबर पढ़े….

8. पर्यावरण : ‘कैम्पा’ से रोकी जा सकती है, वनों की कटाई

हमारी नीतियां, खासकर वन संबंधी नीतियां, इस अवधारणा पर टिकी होती हैं कि उपभोग के बाद हम अपने प्राकृतिक संसाधनों को वापस पुनर्जीवित कर लेंगे। वनों की क्षतिपूर्ति की खातिर बना ‘कैम्पा’ इसी विचार की बानगी है, लेकिन क्या इस तरह से हम लाखों एकड़ जंगल काटकर वापस उसे हरा-भरा कर सकेंगे? ‘कैम्पा’ से भी आखिर क्या हो पा रहा है? पूरी खबर पढ़े….

9. प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में एम. एस. स्वामीनाथन शताब्दी सम्मेलन का उद्घाटन किया; खाद्य सुरक्षा और शुल्क-मुक्त कृषि दृष्टिकोण हेतु वैश्विक पुरस्कार की घोषणा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित आईसीएआर पूसा परिसर में एम. एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने भारत की हरित क्रांति के जनक प्रोफेसर स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समावेशी, टिकाऊ और जलवायु-लचीली कृषि के लिए एक वैश्विक रोडमैप प्रस्तुत किया। पूरी खबर पढ़े….

10. सोनालिका ट्रैक्टर्स ने अप्रैल–जुलाई 2025 के बीच 53,772 यूनिट की वैश्विक बिक्री दर्ज की; त्योहारों के सीजन के लिए तैयारी पूरी

सोनालिका ट्रैक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025–26 की पहली चार महीनों (अप्रैल से जुलाई 2025) में कुल 53,772 ट्रैक्टरों की वैश्विक बिक्री दर्ज की है, जिसमें भारत की घरेलू बिक्री और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात शामिल हैं। सोनालिका का उत्पादन संयंत्र स्वचालित तकनीकों से संचालित होता है और हर दो मिनट में एक ट्रैक्टर बनाने की क्षमता रखता है। पूरी खबर पढ़े….