Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों के लिए फायदेमंद हैं ये 4 सरकारी योजनाएं, जानिए कैसे मिलेगा सीधा फायदा

06 अगस्त 2025, नई दिल्ली: किसानों के लिए फायदेमंद हैं ये 4 सरकारी योजनाएं, जानिए कैसे मिलेगा सीधा फायदा – भारत में बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है। लेकिन आज भी देश के कई किसान आर्थिक रूप से पिछड़े हैं और खेती से पर्याप्त आमदनी नहीं कमा पा रहे हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की मदद के लिए समय-समय पर कई योजनाएं शुरू करती हैं। इन योजनाओं का मकसद किसानों की आमदनी बढ़ाना और खेती को आसान बनाना है।लेकिन एक बड़ी समस्या ये भी है कि बहुत से किसानों को इन योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं होती, जिससे वे इसका लाभ नहीं उठा पाते। यहां हम आपको चार ऐसी प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो किसानों को सीधा आर्थिक लाभ देने में मददगार हैं।

1.  किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card – KCC)

किसानों को खेती के लिए पूंजी की सबसे ज़्यादा जरूरत होती है। कई बार समय पर पैसे न होने से वे मजबूरी में ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत किसान को 3 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। लोन की अवधि 5 साल तक होती है। ब्याज दर सिर्फ 7 प्रतिशत होती है। अगर किसान समय पर लोन चुकाता है तो उसे ब्याज में और भी छूट मिल सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कैसे मिलेगा फायदा:

बैक या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं। एक बार कार्ड बन जाने पर, किसान जरूरत पड़ने पर आसानी से लोन ले सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

2.  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY)

देश के कई इलाकों में सिंचाई की सुविधाएं सीमित हैं। ऐसे खेतों तक पानी पहुंचाने और आधुनिक सिंचाई प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू की गई है। योजना के तहत ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर सिस्टम, तालाब निर्माण, लाइनिंग जैसी तकनीकों पर सब्सिडी दी जाती है। मनरेगा और WSDP जैसी योजनाओं से भी तालाब निर्माण में मदद मिलती है। किसानों की श्रेणी के आधार पर सब्सिडी प्रतिशत तय किया जाता है।

कैसे मिलेगा फायदा:

कृषि विभाग के जरिए आवेदन कर किसान सिंचाई उपकरण खरीदने या निर्माण कार्य में सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।

3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)

फसल बर्बादी किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता होती है। कभी बारिश ज्यादा होती है, कभी सूखा, ओलावृष्टि या कीट हमले से फसलें नष्ट हो जाती हैं। ऐसी स्थितियों में किसानों को राहत देने के लिए ये योजना लागू की गई है। इसके तहत, खरीफ फसलों के लिए किसान को सिर्फ 2% प्रीमियम देना होता है। रबी फसलों के लिए 1.5%, और बागवानी फसलों के लिए 5% प्रीमियम तय है। फसल नुकसान की स्थिति में बीमा राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाती है।

कैसे मिलेगा फायदा:

फसल नुकसान होने पर तुरंत स्थानीय कृषि अधिकारी या बीमा कंपनी को जानकारी दें और आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें। जांच के बाद क्लेम स्वीकृत होता है।

4. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN)

ये योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए सीधा नकद लाभ देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। हर योग्य किसान को सालाना 6,000 रुपये की सहायता मिलती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, जिसके तहत हर 4 महीने में ₹2,000 की किस्त मिलती है। इसकी अब तक 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और लाखों किसान इसका लाभ ले चुके हैं।

कैसे मिलेगा फायदा

PM-KISAN पोर्टल पर जाकर या CSC के माध्यम से आवेदन करें। आधार और भूमि रिकॉर्ड जरूरी दस्तावेज होते हैं।

ये चारों योजनाएं किसानों के लिए बेहद मददगार हैं, लेकिन ज़रूरी है कि किसान इनकी जानकारी रखें और समय पर आवेदन करें। सरकार लगातार इन योजनाओं को बेहतर और आसान बना रही है, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण कई बार असली लाभ उन तक नहीं पहुंच पाता।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com