Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान भंडारण में हेराफेरी पर गोदाम संचालक के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश

3 अक्टूबर 2022, भोपाल । धान भंडारण में हेराफेरी पर गोदाम संचालक के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश – प्रबंध संचालक वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन श्री दीपक सक्सेना ने बताया कि कॉर्पोरेशन की जबलपुर जिले की शहपुरा शाखा के तहत रघुवीरश्री गोदाम के भौतिक सत्यापन में एक करोड़ 31 लाख 29 हजार 144 रूपये की धान की बोरियाँ कम पाई गई थी। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक वेयर हाउसिंग जबलपुर को रघुवीरश्री गोदाम के संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं। संयुक्त भागीदारी योजना में विभागीय निरीक्षण दल द्वारा गोदाम का भौतिक सत्यापन गत 11 सितम्बर, 2022 को किया गया।

धान के स्थान पर रखी गईं गेहूं की बोरियाँ

गोदाम में गेहूं, धान, चना, मूंग एवं अरहर की दाल भंडारित की गई थी। सत्यापन में गेहूं की 190 बोरियाँ अधिक और धान की 16 हजार 919 बोरी एवं चने की 31 बोरी कम पाई गईं। इस प्रकार 6 हजार 767 क्विंटल धान कम पाई गई। प्रबंध संचालक द्वारा हेराफेरी का मामला सामने आने पर गोदाम संचालक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण मानते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये गये।

महत्वपूर्ण खबर:चंबल संभाग से मानसून की विदाई, कई संभागों में मौसम शुष्क

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile