Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

Madhya Pradesh: सहकारी बीज उत्पादक एवं विपणन संघ के संचालक मंडल की बैठक

बीज संघ को करें और अधिक मजबूत – सहकारिता मंत्री

06 मार्च 2024, भोपाल: सहकारी बीज उत्पादक एवं विपणन संघ के संचालक मंडल की बैठक – मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बीज उत्पादक एवं विपणन संघ को और अधिक मजबूत करने की दिशा में प्रयास करने को कहा है। वे मंत्रालय में संघ के संचालक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

संघ को मजबूत करने के लिये करें नवाचार

मंत्री श्री सारंग ने कहा है कि बीज संघ के सभी निर्माण के कार्य आवास संघ द्वारा कराये जाये। उन्होंने कहा कि संघ को मजबूत करने के लिये नवाचार करें। मंत्री श्री सारंग ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर कार्यों का युक्तियुक्तकरण करने को भी कहा।

पेक्स और बीज समितियों का समन्वय

मंत्री श्री सारंग ने पेक्स और बीज समितियों को समन्वय के लिए कहा। इससे बीज उत्पादक समितियों के बीज की उचित विपणन व्यवस्था हो सके और बीज की डिमाण्ड और सप्लाई बराबर हो सके। उन्होंने कहा बीज संघ और अपेक्स बैंक एक सप्ताह में नवाचार सहित अन्य कार्यों की स्टडी कर रूपरेखा तैयार करें।
बैठक में गत बैठक का कार्यवाही विवरण, संघ के संचालक मंडल की बैठक का पालन प्रतिवेदन, अंकेक्षण प्रतिवेदन का अवलोकन, गोदाम सह ग्रेडिंग प्लांट की निर्माण प्रगति का अवलोकन, साख सीमा नवीनीकरण और बीज संघ की सदस्यता के लिए प्राथमिक बीज उत्पादक सरकारी समितियों के प्राप्त आवेदनों सहित अन्य विषयों पर विचार विमर्श भी किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ये रहे मौजूद

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री एस.एन. मिश्रा, कृषि उप सचिव श्री तरूण भटनागर, पंजीयक सहकारी संस्थाएं के अपर आयुक्त श्री बी.एस.शुक्ल, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता और बीज प्रमाणीकरण संस्था के प्रबंध संचालक श्री एस.के. टेकाम उपस्थित थे। बीज संघ के प्रबंध संचालक श्री ए.के. सिंह ने विषयवार प्रस्तुतिकरण दिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)