Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

लम्पी स्किन डिजीज को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए – मुख्यमंत्री गहलोत

16 सितम्बर 2022, जयपुर: लम्पी स्किन डिजीज को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए – मुख्यमंत्री गहलोत – मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री से गोवंश में फैल रहे लंपी रोग को महामारी घोषित करने की मांग की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि महामारी घोषित करने से इस बीमारी के बढ़ते प्रकोप एवं इससे पशुधन को बचाने के लिए चिकित्सा और परिवहन जैसी सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के अतिरिक्त 13 राज्यों में इस रोग का प्रसार हो चुका है। राजस्थान सरकार इस रोग से बचाव और उपचार के सभी संभव प्रयास कर रही है। इस संबंध में आवश्यकता के अनुसार रैपिड रेस्पॉन्स टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा पशु परिवहन, पशु हाट और पशु मेलों को प्रतिबंधित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार के प्रभावी सहयोग की आवश्यकता है। लंपी को महामारी घोषित करने से पशुपालकों और गौशालाओं को पर्याप्त मुआवजा मिल सकेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राज्य सरकार द्वारा गौशालाओं को दिये जाने वाले अनुदान अवधि को 6 माह से बढ़ाकर 9 माह किया गया है। रोग प्रभावित क्षेत्रों में अर्जेन्ट टैम्परेरी बेसिस पर 197 पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं 730 पशुधन सहायकों को नियमित नियुक्ति प्रदान की गई है। किसान कॉल सेन्टर (हेल्पलाइन 181) पर उक्त बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण से सम्बन्धित पशुपालकों व आमजन की समस्याओं व भ्रांतियों आदि के निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। आपातकालीन आवश्यक औषधियां एवं वैक्सीन क्रय करने हेतु 30 करोड़ रूपये का अतिरिक्त आवंटन किए गए हैं। राजस्थान में 46 लाख लंपी गोट पॉक्स वैक्सीन खरीदने की कार्यवाही की जा रही है। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 16.22 लाख वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 12.32 लाख का गौवंशीय पशुओं में टीकाकरण किया जा चुका है। साथ ही 11.59 लाख पशुओं का उपचार किया जा चुका है। रोग प्रभावित क्षेत्र में रोग सर्वेक्षण, रोग निदान एवं उपचार हेतु आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त वाहन किराये पर लिए जाने की स्वीकृति जारी की जा चुकी है।

महत्वपूर्ण खबर: पैक्स से सभी किसानों को मिलेगा उवर्रक, सहकारिता विभाग ने जारी किए निर्देश

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )