Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री ने पीएम-सूरज पोर्टल किया लॉन्च, सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार जिले से इस कार्यक्रम में की सहभागिता

14 मार्च 2024, धार: प्रधानमंत्री ने पीएम-सूरज पोर्टल किया लॉन्च, सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार जिले से इस कार्यक्रम में की सहभागिता – प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण कार्यक्रम  पीएम-सूरज पोर्टल का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिनांक 13 मार्च को दिल्ली में किया। इस दौरान उन्होंने देशभर के विभिन्न राज्यों के ऋण सहायता प्राप्त लाभार्थियों से संवाद किया। उक्त कार्यक्रम का एक राष्ट्र व्यापी आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राज्यों/ संघराज्यों के 525 जिलों से सामाजिक रूप से लाभ वंचित वर्गो के लाभार्थी वर्चुअली रूप से जुड़ें। साथ ही सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत शासन की ऋण सहायता योजना के लाभार्थी भी जुड़ें। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के धार जिले से इस कार्यक्रम में सहभागिता वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में सहभागिता ली। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से उदय रंजन क्लब सभास्थल पर आयोजित किया गया।

जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री श्री मोदी तीन राष्ट्रीय निगमों के नए ऋण धारकों, नमस्ते योजना एवं लक्ष्य समूहों-अनुसूचित जाति के अन्य लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देशभर के विभिन्न राज्यों पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण योजना  के माध्यम से ऋण सहायता प्राप्त लाभार्थियों से भी संवाद किया।कलेक्टर श्री मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम के लिए इंटरनेट व्यवस्था, सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था आदि सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को पाबंद किया।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें