Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई जलाने से रोकना प्राथमिकता समझे – श्री नारायण

21 अक्टूबर 2026, छिन्दवाड़ा कृषक जगत): नरवाई जलाने से रोकना प्राथमिकता समझे – श्री नारायण – कलेक्‍टर श्री हरेन्द्र नारायण जिले में नरवाई प्रबंधन को प्राथमिकता मानते हुए वह सभी कार्य करने को प्रोत्साहित किया जाए जिससे नरवाई की आग रोकी जा सकती है। चौरई तहसील के चांद ग्राम में कृषक संगोष्ठी को संबोधित करते कलेक्टर ने नरवाई प्रबंधन की अपील करते हुए वह सभी कदम उठाए जाने चाहिए जिससे नरवाई जलाने से रोका जाए। कार्यक्रम में सुपर सीडर यंत्र का लाइव डेमोंस्ट्रेशन कर किसानों को नरवाई प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी । नैनो उर्वरको को ड्रोन के माध्‍यम से स्‍प्रे का लाइव डेमोंशट्रेशन किया ।

राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर उन्‍नतशील महिला कृषको को सम्‍मानित करते हुए धरती माता बचाओ अभियान संतुलित उर्वरक के उपयोग बताए । कम पानी में चना एवं सरसों फसल बोने की सलाह दी गई। नवाचार करने वाली कृषि सखियों, प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों तथा बायो रिसोर्स सेंटर संचालित करने वाले कृषकों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीडीए श्री मॉरिश नाथ, पीडी आत्मा श्री धीरज ठाकुर, वैज्ञानिक डॉ. आर.के. झाड़े, कृषि यंत्री श्री अश्विनी सिंह, एस डी ओ श्री नीलकंठ पटवारी, एडीए श्रीमति सरिता सिंह, श्री सी एम अवस्‍थी, डिप्टी पीडी श्रीमति प्राची कौतू, सुश्री आकांक्षा शिवकर, एस ए डी ओ श्री निराली आर्या सहित आत्‍मा परियोजना के कर्मचारी, क्षेत्र के उन्नतिशील किसान तथा खाद-बीज-उर्वरक संघ,फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile