स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम कृषि यंत्र हेतु 29 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
21 अक्टूबर 2026, इंदौर: स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम कृषि यंत्र हेतु 29 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी , मप्र , भोपाल द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 21 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक SMS – स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम कृषि यंत्र हेतु जिलेवार आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। लॉटरी 30 अक्टूबर 2026 को संपादित होगी।
धरोहर राशि (DD): SMS – स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम- ₹ 3,500/-
आवेदन के साथ कृषक के स्वयं के बैंक खाते से संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री (देखने हेतु क्लिक करें) के नाम निर्धारित राशि का DD जमा करना अनिवार्य है। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं होगा। कृषक सम्बंधित यंत्र के जिलेवार लक्ष्य उपलब्ध होने की दशा में ही धरोहर राशि का DD बनवाएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


