Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: कृषक उन्नति योजना का लाभ लेना है तो 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन

20 अक्टूबर 2026, नई दिल्ली: छत्तीसगढ़: कृषक उन्नति योजना का लाभ लेना है तो 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन -छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे कृषक उन्नति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पंजीयन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वर्तमान में एकीकृत किसान पोर्टल पर सहकारी समितियों के माध्यम से पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने किसानों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना संबंधित सहकारी समिति में पहुंचकर पंजीयन कराने तथा आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने का आग्रह किया है, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने एवं किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वाले पात्र किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तथा धान के बदले दलहन एवं तिलहन की फसल लेने वाले पात्र किसानों को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की आदान सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। कलेक्टर श्रीमती जमील ने किसानों से शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile