Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: गेहूं उत्पादन I चना MSP I पहलगाम आतंकी हामला I खाद-बीज I आम उत्पादन

01 मई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. आईसीएआर-आरसीईआर के निदेशक डॉ. अनुप दास ने डीएआरई सचिव एवं आईसीएआर महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट से की भेंट

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – पूर्वी क्षेत्रीय अनुसंधान परिसर (ICAR-RCER), पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास ने कृषि भवन, नई दिल्ली में कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (DARE) के सचिव एवं आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगीलाल जाट से शिष्टाचार भेंट की। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन में किसानों और वैज्ञानिकों का योगदान: श्री चौहान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के करनाल में आईसीएआर-भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान में जीन एडिटिंग प्रयोगशाला का उद्घाटन किया और किसानों से संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन के लिए किसानों और वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना की, वहीं भविष्य के प्रमुख शोध क्षेत्रों पर भी जोर दिया। पूरी खबर पढ़े….

3. खेती के ये संकेत बता रहे हैं- किसान फिर कर रहे हैं निवेश, बदलाव की आहट तेज

2024-25 का साल भारतीय किसानों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं रहा। इस साल ट्रैक्टर और उर्वरकों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया, जो बताता है कि खेती-किसानी ने कितनी लंबी छलांग लगाई है। हरित क्रांति के दौर से ही ट्रैक्टर, रासायनिक खाद और अच्छी क्वालिटी के बीज खेती की कामयाबी के सबसे बड़े साथी रहे हैं। इनकी बिक्री बढ़ने का मतलब है कि खेतों में कुछ अच्छा हो रहा है। पूरी खबर पढ़े….

4. चना के दामों में उछाल: MSP से ऊपर पहुंचे भाव, आगे और तेजी की उम्मीद

केंद्र सरकार द्वारा पिछले महीने चना आयात पर 10% शुल्क लगाने के बाद चना की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। निचले दामों पर बढ़ी खरीदारी ने चना के भाव को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ऊपर पहुंचा दिया है। सीजन की शुरुआत में बढ़े उत्पादन के अनुमान से चना के दाम MSP से नीचे लुढ़क गए थे, लेकिन अब बाजार में रिकवरी साफ दिख रही है। पूरी खबर पढ़े….

5. पहलगाम आतंकी हमले के बाद BSF का किसानों को आदेश

22 अप्रैल, 2025 को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस हमले में 26 लोग, ज्यादातर पर्यटक, मारे गए। यह हमला बाइसारन घाटी में हुआ, जो एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में सबसे घातक आतंकी हमला माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

6. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशकों के साथ अहम बैठक की

 कृषि अनुसंधान, देश के कृषि क्षेत्र का प्रमुख आधार है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन अनुसार इसे और अधिक सशक्त करने तथा कृषि शोध के क्षेत्र में नवाचार करने के साथ ही वर्तमान योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन के उद्देश्य से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के उप महानिदेशकों के साथ मैराथन बैठक की आज शुरुआत की। पूरी खबर पढ़े….

7. अनुसंधान और नवाचार, कृषि क्षेत्र के प्रमुख आधार 

 कृषि अनुसंधान, देश के कृषि क्षेत्र का प्रमुख आधार है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन अनुसार इसे और अधिक सशक्त करने तथा कृषि शोध के क्षेत्र में नवाचार करने के साथ ही वर्तमान योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन के उद्देश्य से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के उप महानिदेशकों के साथ मैराथन बैठक की। पूरी खबर पढ़े….

8. केंद्रीय कृषि मंत्री ने खाद-बीज की उपलब्धता की ली जानकारी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में खेती-किसानी की प्रगति के संबंध में कृषि भवन, नई दिल्ली में साप्ताहिक समीक्षा की। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नैफेड) और राष्‍ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएचबी) के कामकाज की भी अलग-अलग बैठकों में समीक्षा करते हुए किसानों के हित में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूरी खबर पढ़े….

9. कीट हमलों और खराब मौसम से आंध्र प्रदेश में आम उत्पादन 50% घटा

आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय जिलों – अनकापल्ली, विजयनगरम, पर्वतिपुरम मन्यम और श्रीकाकुलम – में इस बार आम के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। कीट प्रकोप और खराब मौसम के कारण आम उत्पादन में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे इस गर्मी के मौसम में अच्छी फसल की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। पूरी खबर पढ़े….

10. बढ़ती जनसंख्या: घटता कृषि रकबा

भारत विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है और चीन, रूस, अमेरिका आदि देशों से जमीन कम होने के बावजूद सौभाग्य से दाल व तिलहन को छोड़कर खाद्यान्न के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो गया है। खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने में कृषि की उन्नत तकनीक, उन्नत बीज, कृषि यंत्रों के उपयोग के साथ रासायनिक खादों और दवाओं का उपयोग करना शामिल है। पूरी खबर पढ़े….