Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कीट हमलों और खराब मौसम से आंध्र प्रदेश में आम उत्पादन 50% घटा

26 अप्रैल 2025, नई दिल्ली: कीट हमलों और खराब मौसम से आंध्र प्रदेश में आम उत्पादन 50% घटा – आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय जिलों – अनकापल्ली, विजयनगरम, पर्वतिपुरम मन्यम और श्रीकाकुलम – में इस बार आम के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। कीट प्रकोप और खराब मौसम के कारण आम उत्पादन में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे इस गर्मी के मौसम में अच्छी फसल की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

केवल विजयनगरम और मन्यम जिलों में ही लगभग 35,000 हेक्टेयर क्षेत्र में आम की खेती होती है। यहां बंगलापल्ली, सुवर्णरेखा और पनुकुलु जैसी किस्मों की खेती प्रमुख रूप से होती है, जिनकी मांग ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मुंबई, दिल्ली और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी रहती है। विशेष रूप से बंगलापल्ली किस्म को टेबल वेरायटी के रूप में काफी पसंद किया जाता है।

स्थानीय किसान एम. श्रीनु ने बताया, “हम इस सीजन में अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन पिछले एक सप्ताह में खराब मौसम और कीटों के हमले ने हमारी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। हम प्रति हेक्टेयर करीब पांच टन उत्पादन की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अब उत्पादन में कम से कम 50 प्रतिशत की कमी आने की आशंका है।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिला उद्यानिकी अधिकारी एवीएसवी जमदग्नि के अनुसार, विजयनगरम जिले में आम की खेती लगभग 30,000 हेक्टेयर में होती है और सामान्यतः प्रति हेक्टेयर सात टन तक उत्पादन होता है। मगर इस बार हालात ऐसे हैं कि किसानों को केवल दो से तीन टन प्रति हेक्टेयर ही फसल मिलने की संभावना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसान रामू नायडू ने भी चिंता जताते हुए कहा कि उन्होंने इस बार आम की खेती में ₹15 लाख से अधिक का निवेश किया था। हाल ही में आए तूफानों और तेज हवाओं ने फसलों को और भी नुकसान पहुंचाया है, जिससे बाजार में कीमतों के और बढ़ने की संभावना है। इस समय बंगलापल्ली किस्म के आम लगभग ₹800 प्रति दर्जन और रसालू किस्म के आम करीब ₹600 प्रति दर्जन बिक रहे हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com