Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय कृषि मंत्री ने खाद-बीज की उपलब्धता की ली जानकारी

धान की बुआई में पिछले वर्ष की तुलना में 4.03 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज

ऐसे प्रयास किए जाएं, जिससे किसानों को समुचित दाम मिल सकें-शिवराज सिंह

30 अप्रैल 2025, नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री ने खाद-बीज की उपलब्धता की ली जानकारी – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में खेती-किसानी की प्रगति के संबंध में कृषि भवन, नई दिल्ली में साप्ताहिक समीक्षा की। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नैफेड) और राष्‍ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएचबी) के कामकाज की भी अलग-अलग बैठकों में समीक्षा करते हुए किसानों के हित में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से फसलों की कटाई, बुआई, उपार्जन, उर्वरक, खाद-बीज की उपलब्धता, मौसम व सिंचाई के लिए जलाशयों आदि की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान को बताया कि पूरे देश में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में जलाशयों की कुल संग्रहण स्थिति बेहतर है और इसी अवधि के दौरान सामान्य संग्रहण से भी बेहतर है। आगामी खरीफ सीजन 2025 के लिए उर्वरकों की आवश्यकता पर राज्यों के साथ समन्वय किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों से किसानों को खाद-बीज आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को अधिकारियों ने बैठक में बताया कि ग्रीष्मकालीन बुआई के मौसम के लिए 27 अप्रैल 2025 तक धान की बुआई में पिछले वर्ष की तुलना में 4.03 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है, जो 27.64 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 31.67 लाख हेक्टेयर हो गई है। मूंग और उड़द के रकबे में भी क्रमशः 3.13 लाख हेक्टेयर और 0.43 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है (25 अप्रैल 2025 तक)। मूंग, चना और उड़द आदि के रकबे में भी वृद्धि हुई है। गेहूं के लिए प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार हैं। कटाई की स्थिति (25.04.2025 तक) इस प्रकार है: मध्य प्रदेश (100%), उत्तर प्रदेश (88%), राजस्थान (100%), गुजरात (100%), हरियाणा (92%), पंजाब (80%) और बिहार (88%) गेहूं की कटाई पहले ही हो चुकी है। आज की तारीख में सभी राज्यों में फसल लगभग परिपक्वता चरण को पार कर चुकी है। मूंगफली की बुआई में भी वृद्धि हुई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नैफेड के प्रबंध निदेशक ने बताया कि  गेहूं का वास्तविक स्टॉक 74.60 एलएमटी के बफर मानक के मुकाबले 117.94 एलएमटी है। चावल का वास्तविक स्टॉक 135.80 एलएमटी के बफर मानक के मुकाबले 382.09 एलएमटी है। चावल और गेहूं का वास्तविक स्टॉक 210.40 एलएमटी के बफर मानक के मुकाबले 500.03 एलएमटी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com