Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खेतों की बिजली का शेड्यूल बदलने से किसान नाराज

28 अप्रैल 2025, इंदौर: खेतों की बिजली का शेड्यूल बदलने से किसान नाराज – बीते कुछ दिनों से मध्यप्रदेश पश्चिमी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा  खेतों  की  विद्युत  वितरण  का समय बदलकर दिन में कर दिया है अब  बदले शेड्यूल  अनुसार  सुबह 8 बजे से शाम 6 तक लगातार बिजली दी जाएगी। गर्मी में भरी दोपहरी  में  फसलों को पानी देने से नुकसान हो रहा है।  इस बदले हुए शेड्यूल से किसानों में काफी नाराजगी है

इस संबंध में  संयुक्त किसान मोर्चा के नेता श्री बबलू जाधव , श्री रामस्वरूप मंत्री, श्री  शैलेंद्र पटेल, श्री  चंदन सिंह बड़वाया आदि ने बताया कि मध्यप्रदेश पश्चिमी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अब बदले शेड्यूल अनुसार  सुबह 8 बजे से शाम 6 तक लगातार बिजली दी जाएगी। जिससे किसानों में नाराजगी है।  किसान मांग कर रहे हैं कि सुबह और शाम दो शिफ्ट में  सुबह 6-10 बजे तक और रात्रि में 8-2 बजे तक खेत की  बिजली दी जाए।  सतत 10 घंटा  बिजली  देने से पानी के बोरिंग  के साथ ही  फसलों को नुकसान हो रहा है।

किसानों का कहना है कि दो शिफ्ट में  बिजली देने से चोरी की घटनाएं  रुकेंगी , क्योंकि रात्रि में किसान अपने खेतों की रखवाली कर सकेंगे इससे  ट्रांसफार्मर आयल व किसानों की मोटर  चोरी की घटनाएं भी  रुकेंगी।  बिजली कम्पनी का यह नया फरमान किसानों के लिए नुकसानदायक है। इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों को इस और ध्यान देना चाहिए ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com