Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: पराली जलाने I गेहूं की किस्में I फसल बीमा I सुपर सीडर I बीजामृत I आंगनवाड़ी भर्ती

21 नवंबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. सैटेलाइट डेटा ने दिखाए पंजाब में 270 पराली जलाने की घटनाएं, दिल्ली का एक्यूआई 1730 पर पहुंचा

19 नवंबर 2024 को पंजाब राज्य में पराली जलाने की 270 घटनाएं सैटेलाइट के माध्यम से दर्ज की गईं। इन घटनाओं को पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर द्वारा सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग तकनीक का उपयोग कर मॉनिटर किया गया। यह डेटा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर विकसित नए प्रोटोकॉल के अनुसार इकट्ठा किया गया। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. दक्षिणी राज्यों में कृषि योजनाओं की समीक्षा: विशाखापत्तनम में क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए 18-19 नवंबर को एक क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया। इस बैठक का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में किया गया, जहां तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। पूरी खबर पढ़े….

3. देर से बुआई करने वालों के लिए सर्वोत्तम गेहूं की किस्में

धान की देर से कटाई और तापमान में उतार-चढ़ाव के बावजूद, इस वर्ष नवंबर के प्रथम सप्ताह तक पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 93% बुआई पूरी हो चुकी है। अब तापमान गेहूं की समय पर बुआई के लिए उपयुक्त हो गया है। देशभर में बुआई तेज़ी से हो रही है, और किसान समय, श्रम, तथा बीज बचाने के लिए मशीन से बुआई को प्राथमिकता दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

4. राजस्थान में फसल बीमा योजना की शिकायतों पर मंथन, बकाया मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2023-24 की औसत उपज मानकों और अन्य आपत्तियों के निस्तारण को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय शिकायत निराकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला कलेक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में बीमा कंपनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….

5. बालाघाट में सुपर सीडर से प्रारम्भ हुई गेहूं की बुवाई

जिले में रबी सीजन में गेहूं की बुवाई में किसान जुट गए  हैं । इस बार जिले में सुपर सीडर से गेहूं बुवाई को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा एडवायजरी जारी की गई है। कृषि उपसंचालक श्री राजेश खोब्रागड़े ने बताया कि सुपर सीडर दरअसल दो उपयोगी मशीनों का एक रूप है। इसमें में सीडड्रिल व रोटावेटर दोनों समाहित है। पूरी खबर पढ़े….

6. गेहूं की खेती में उर्वरक का सही उपयोग: जानें विशेषज्ञों की राय

धान की देर से कटाई और तापमान में उतार-चढ़ाव के बावजूद, इस वर्ष नवंबर के प्रथम सप्ताह तक पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 93% बुआई पूरी हो चुकी है। अब तापमान गेहूं की समय पर बुआई के लिए उपयुक्त हो गया है। देशभर में बुआई तेज़ी से हो रही है, और किसान समय, श्रम, तथा बीज बचाने के लिए मशीन से बुआई को प्राथमिकता दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

7. गेहूं की नई किस्म पूसा अहिल्या (एच.आई.1634 ) एक हेक्टेयर में 70 क्विंटल उत्पादन देती है

भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान,क्षेत्रीय केंद्र इंदौर द्वारा गेहूं की दो नई किस्में पूसा वानी (एच.आई .1633 ) और पूसा अहिल्या (एच.आई.1634 ) विकसित की गई है .जो चपाती के लिए उपयुक्त है.इन किस्मों के विकास में डॉ. एस.वी. साई प्रसाद और वैज्ञानिक श्री जंगबहादुर सिंह का योगदान रहा है. पूरी खबर पढ़े….

8. बीजामृत (बीज अमृत) बनाने की विधि 

किसान मित्रों! बुवाई करने से पहले बीजों का संस्कार अर्थात् संशोधन करना बहुत जरूरी है। इसके लिए जीवामृत बहुत ही उत्तम है। जीवामृत की भांति ही बीजामृत में भी वही चीजें डाली हैं जो हमारे पास बिना किसी कीमत के मौजूद हैं। पूरी खबर पढ़े….

9. केवीके कर्मचारियों का भविष्य संकट में, आईसीएआर की नीतियों पर गंभीर आरोप

 मध्य प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्र; केवीकेद्ध कर्मचारियों के भविष्य पर गहराते संकट को लेकर केवीके कर्मचारी कल्याण संघ ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद; आईसीएआरद्ध की नीतियाँ को लेकर कड़ी आपत्ति जतायी है। संघ ने अरोप लगाया है कि आईसीएआर की पक्षपातपूर्ण नीतियों और कथात तानाशाही रवैयों के चलते केविके केंद्रों का अस्तित्व और इनमें कार्यरत कर्मचारियों का भविष्य खतरे में आ गया है। पूरी खबर पढ़े….

10. मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री ने लॉन्च किए सरकारी मकानों और आंगनवाड़ी भर्ती के लिए नए पोर्टल, जानें पूरी प्रक्रिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण पोर्टल लॉन्च किए। पहला पोर्टल गृह विभाग के तहत सरकारी मकानों के आवंटन को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए और दूसरा महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए, जिसके माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की ऑनलाइन भर्ती होगी। पूरी खबर पढ़े….