Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री ने लॉन्च किए सरकारी मकानों और आंगनवाड़ी भर्ती के लिए नए पोर्टल, जानें पूरी प्रक्रिया

21 नवंबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री ने लॉन्च किए सरकारी मकानों और आंगनवाड़ी भर्ती के लिए नए पोर्टल, जानें पूरी प्रक्रिया –  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण पोर्टल लॉन्च किए। पहला पोर्टल गृह विभाग के तहत सरकारी मकानों के आवंटन को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए और दूसरा महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए, जिसके माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की ऑनलाइन भर्ती होगी।

सरकारी मकानों के आवंटन का पोर्टल शुरू

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सरकारी मकानों के आवंटन के लिए विशेष रूप से विकसित पोर्टल www.sampada.mp.gov.in का शुभारंभ किया। यह पोर्टल सरकारी मकानों की आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाएगा। इसके जरिए आवंटियों को मकान आवंटन की जानकारी रियल-टाइम एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।

गृह विभाग के अनुसार, यह पोर्टल भोपाल स्थित शासकीय आवास आवंटन नियम 2000 के तहत सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन संचालित करेगा। यह कदम मानवीय हस्तक्षेप और किसी भी प्रकार के पक्षपात को समाप्त करेगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने साउथ टी.टी. नगर में नए बहुमंजिला आवासों का आवंटन किया, जिनमें “जी” और “एच” श्रेणी के 1210 आवास शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आंगनवाड़ी भर्ती अब होगी ऑनलाइन

महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in/ लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस नई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए इसे पारदर्शिता बढ़ाने और प्रक्रिया को तेज़ बनाने वाला कदम बताया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अब आवेदक एमपी ऑनलाइन कियोस्क या अपने मोबाइल से आवेदन कर सकेंगे। उन्हें सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इस प्रक्रिया के तहत प्रदेश में कुल 17,871 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 5201 मौजूदा और 12,670 नए पद शामिल हैं।

विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए आंगनवाड़ी केंद्र

प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत, मध्य प्रदेश के 20 जिलों में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 549 नए आंगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इन केंद्रों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का ही इस्तेमाल होगा।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रति माह ₹13,000 और सहायिकाओं को ₹6,500 मानदेय मिलेगा। यह कदम बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार प्रदान करने और नियुक्ति प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com