Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: किसान क्रेडिट कार्ड I विकसित कृषि संकल्प अभियान I कीटनाशक I फूलो की खेती

02 जून 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. किसानों के लिए बड़ी राहत: सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर सस्ती ब्याज दर वाली योजना 2025-26 तक बढ़ाई

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित ब्याज सहायता योजना (Modified Interest Subvention Scheme – MISS) को वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने को मंज़ूरी दे दी है। इसका मतलब यह है कि किसान अब भी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत सस्ते ब्याज दर पर कृषि ऋण ले सकेंगे। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. यूरिया के जरूरत से ज्‍यादा इस्‍तेमाल से है मिट्टी, फसल और इंसान की सेहत को खतरा: विशेषज्ञ

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कैसुरिना हॉल, इंडिया हैबिटेट सेंटर में आज देशभर के विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और उद्योग जगत के विशेषज्ञ ‘बेहतर फसल और मानव पोषण के लिए मिट्टी की सेहत को सुधारने’ विषय पर एक अहम बैठक में जुटे। इस चर्चा में यह बात सामने आई कि अत्यधिक सब्सिडी वाले यूरिया का अंधाधुंध इस्तेमाल मिट्टी की उर्वरता को नुकसान पहुंचा रहा है. पूरी खबर पढ़े….

3. ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के चौथे दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मेरठ पहुँचे

विकसित कृषि संकल्प अभियान के चौथे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के डभथुवा और जंगेठी गांवों का दौरा किया, जहां उन्होंने किसानों से सीधे संवाद किया। पूरी खबर पढ़े….

4. Kharif MSP 2025: अरहर/तुअर दाल में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के तहत MSP में बढ़ोतरी

सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के लिए अरहर दाल (तुअर) का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹8000 प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹450 की वृद्धि है. यह बढ़ोतरी करीब 6% की है. पूरी खबर पढ़े….

5. भारतीय धान किसानों के लिए BASF ने लॉन्च किया वैलेक्सियो कीटनाशक और मिबेल्या फफूंदनाशक

BASF इंडिया ने दो अत्याधुनिक फसल सुरक्षा उत्पाद – वैलेक्सियो कीटनाशक (Valexio) और मिबेल्या फफूंदनाशक (Mibelya) – लॉन्च किए हैं, जो भारत की सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसल, धान के लिए विकसित किए गए हैं। ये दोनों नवाचार किसानों को कीट और रोगों से बेहतर सुरक्षा देने के साथ-साथ भारत की खाद्य सुरक्षा के राष्ट्रीय लक्ष्य में भी योगदान देंगे। पूरी खबर पढ़े….

6. शिवराज सिंह चौहान खेतों में पहुँचे, किसानों से सीधे की बात

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को लेकर देशभर में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इस महत्वाकांक्षी कृषि पहल के तीसरे दिन, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के पानीपत जिले में किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ जानीं और उन्नत कृषि की दिशा में सरकार की दृष्टि साझा की। पूरी खबर पढ़े….

7. हिंद्रा फार्म इक्विपमेंट व्यवसाय ने मई 2025 में भारत में 38,914 ट्रैक्टर यूनिट्स की बिक्री की

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस (FEB), जो महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा है, ने आज मई 2025 के लिए अपने  ट्रैक्टर बिक्री आंकड़ों की घोषणा की। मई 2025 में घरेलू बिक्री 38,914 यूनिट रही, जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा 35,237 यूनिट था। पूरी खबर पढ़े….

8. कोंकण क्षेत्र में आम उत्पादकों की सहायता हेतु महाराष्ट्र राज्य आम उत्पादक संघ द्वारा आयोजित कृषि सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर रहा आकर्षण का केंद्र

 पिछले 5–6 वर्षों की तरह इस वर्ष भी कोंकण क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध अल्फांसो आम उत्पादकों को वैश्विक तापमान वृद्धि के कारण भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसी पृष्ठभूमि में, महाराष्ट्र राज्य आम उत्पादक संघ (MSMGA) के अध्यक्ष चंद्रकांत मोकल के मार्गदर्शन में, रायगढ़ जिले के अलीबाग तालुका के सहन गांव में कृषि, बागवानी, सिंचाई, प्रसंस्करण, सौर ऊर्जा और दुग्ध विकास पर आधारित एक सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पूरी खबर पढ़े….

9. फूलो की खेती से लाखो की कमाई कर रही है, महिला किसान 

बरखेड़ा बोंदर की रहने वाली किसान श्रीमती लक्ष्मीबाई कुशवाह ने आत्मनिर्भरता और परिश्रम की एक मिसाल कायम की है. लक्ष्मीबाई ने बताया कि उनका परिवार वर्षों से धान, गेहूं और सोयाबीन की पारंपरिक खेती करता आ रहा था, परन्तु उससे उन्हें लगत अधिक लगती थी और मुनाफा कम होता था जिससे वह बहुत परेशान थी पूरी खबर पढ़े….

10. विकसित कृषि संकल्प अभियान: तीन दिन में इंदौर जिले के 1681 किसानों को दी जानकारी

 भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा सम्पूर्ण देश में दिनांक 29 मई से 12 जून के दौरान 15 दिनों के लिए चलाये जा रहे “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अंतर्गत  इंदौर जिले के कुल 37  गाँवों के 1681 किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान तथा कृषि विज्ञान केंद्र कस्तूरबाग्राम के कृषि वैज्ञानिकों, पूरी खबर पढ़े….