राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: एग्री-टेक सुपरपावर I भारतीय किसान I प्राकृतिक खेती I शिमला मिर्च, टमाटर खेती

09 अप्रैल 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. भारत बनेगा एग्री-टेक का सुपरपावर? नई रिपोर्ट ने खोले राज

भारत का कृषि क्षेत्र इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और नीतिगत समर्थन की बदौलत एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है। 1Lattice और IVCA (भारतीय वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन) की ताजा रिपोर्ट, “कृषि में नवाचार”, आज स्टार्टअप महाकुंभ 2025 में लॉन्च की गई। पूरी खबर पढ़े….

2. भारतीय किसानों के लिये चुनौती और अवसर भी

जैसा कि आशंका थी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत सहित दुनिया के अनेकों देशों से आयात किये जाने वाले कृषि उत्पादों और अन्य वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा कर दी है। भारत से निर्यात किये जाने वाले कृषि उत्पादों पर 26 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया गया है जबकि अभी तक यह 5.3 प्रतिशत था। पूरी खबर पढ़े….

3. आधुनिक प्रणालियों से होगा फसल उत्पादकता में सुधार

सरकार ने फसल उत्पादकता, स्थिरता और किसानों की आजीविका में सुधार लाने तथा किसानों की सहायता के लिए कृषि क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विधियों और आईओटी-सक्षम जैसी प्रणालियों को नियुक्त किया है। पूरी खबर पढ़े….

4. भारत-इजराइल ने कृषि क्षेत्र में नया समझौता किया: बागवानी और खाद्य सुरक्षा पर जोर

भारत और इजराइल ने कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के लिए एक नया समझौता किया है। मंगलवार को नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और इजराइल के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री अवि दिख्तर ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। पूरी खबर पढ़े….

5. प्राकृतिक खेती और जल बचत पर सरकार का बड़ा प्लान, नंदुरबार से हुई शुरुआत

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक दिवसीय दौरे के दौरान किसान ज्ञान संवर्धन केंद्र, कृषक मंडपम और महिला प्रौद्योगिकी पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. हेडगेवार सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। पूरी खबर पढ़े….

6. गांवों में ई-कॉमर्स की रफ्तार: क्या सचमुच मजबूत हो रही है ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

 ग्रामीण विकास मंत्रालय ने गांवों में ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। मंत्रालय ने 2022 में ‘ई-सारस’ पोर्टल शुरू किया था, जो सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स (SHG) के उत्पादों को ऑनलाइन बेचने का जरिया बना है। यह पहल दीनदयाल अंत्योदय योजना-नेशनल रूरल लाइवलीहुड्स मिशन (DAY-NRLM) का हिस्सा है। पूरी खबर पढ़े….

7. दूध उत्पादन के क्षेत्र में देश को बड़ी उपलब्धि, इसलिए अब नया लक्ष्य तय

यह हमारे देश के लिए गौरव की ही बात होगी कि दूध उत्पादन के क्षेत्र में हर दिन नये आयाम लिखे जा रहे है और यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दुनिया के टॉप दूध उत्पादकों में भारत का महत्वपूर्ण स्थान है। लिहाजा राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत आगामी पांच वर्षों में दूध उत्पादन को तीन सौ एमएमटी तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

8. इजरायली मंत्री पहुंचे पूसा, ग्रीनहाउस में देखी रंगीन शिमला मिर्च और चेरी टमाटर की खेती

भारत और इजरायल के कृषि संबंधों की झलक सोमवार को पूसा, दिल्ली में देखने को मिली, जब दोनों देशों के कृषि मंत्री– भारत के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और इजरायल के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री अवि दिख्तर– भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के संरक्षित खेती केंद्र का दौरा करने पहुंचे। पूरी खबर पढ़े….

9. हरियाणा में बीज और कीटनाशक सप्लाई ठप, संशोधन विधेयकों के खिलाफ बड़ा विरोध

हरियाणा में किसानों को बीज और कीटनाशकों की आपूर्ति पर अचानक ब्रेक लग गया है। वजह है—’बीज (हरियाणा संशोधन) विधेयक 2025′ और ‘कीटनाशक (हरियाणा संशोधन) विधेयक 2025’ को लेकर उठता विरोध। हरियाणा की कीटनाशक निर्माण संघ और बीज उत्पादक संघ ने इन संशोधन विधेयकों को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए राज्यभर में सप्लाई रोक दी है। पूरी खबर पढ़े….

10. अब गाय-भैंस पालने पर मिलेगा 42 लाख तक अनुदान, जानें पूरी स्कीम

मध्य प्रदेश सरकार ने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर दुग्ध उत्पादन योजना को मंजूरी दी है। यह योजना पहले मुख्यमंत्री पशुपालन योजना के नाम से चल रही थी। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने इसे नए स्वरूप में लागू करने का फैसला किया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements