राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आधुनिक प्रणालियों से होगा फसल उत्पादकता में सुधार

08 अप्रैल 2025, नई दिल्ली: आधुनिक प्रणालियों से होगा फसल उत्पादकता में सुधार – सरकार ने फसल उत्पादकता, स्थिरता और किसानों की आजीविका में सुधार लाने तथा किसानों की सहायता के लिए कृषि क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विधियों और आईओटी-सक्षम जैसी प्रणालियों को नियुक्त किया है। किसान ई-मित्र सहित कुछ पहल इस प्रकार है। यह जानकारी कृषि राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में दी।

  • ‘किसान ई-मित्र’ एक वॉयस-आधारित एआई-संचालित चैटबॉट है, जिसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना पर किसानों के सवालों के जवाब देने में सहायता के लिए विकसित किया गया है। यह समाधान 11 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।
  • जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले उत्पादन के नुकसान से निपटने के लिए राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली, फसल के मुद्दों में कीटों के संक्रमण का पता लगाने के लिए एआई और मशीन लर्निंग का उपयोग करती है, जिससे स्वस्थ फसलों का पैदावार संभव हो पाता है। इसका उपयोग वर्तमान में 10,000 से अधिक विस्तार कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements