एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर: खुरई के कृषि यंत्रों को मिलेगी वैश्विक पहचान, 5 साल में 100 नई इकाइयां होंगी स्थापित  

20 सितंबर 2026, सागरसागर: खुरई के कृषि यंत्रों को मिलेगी वैश्विक पहचान, 5 साल में 100 नई इकाइयां होंगी स्थापित – सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा की कहानी की श्रृंखला में सागर जिले की एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत कृषि यंत्र निर्माण को बढ़ावा देने की पहल सामने आई है। मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के तहत सागर जिले को कृषि यंत्र निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है। जिले की खुरई तहसील में बनने वाले कृषि यंत्र अपनी गुणवत्ता के कारण देशभर में पहचान बना रहे हैं। अब सरकार इन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रही है।

60 इकाइयों में 2000 लोगों को रोजगार

वर्तमान में सागर जिले में कृषि उपकरण निर्माण की करीब 60 इकाइयां स्थापित हैं। इन इकाइयों से लगभग 2000 लोगों को रोजगार मिल चुका है। शासन की योजना के अनुसार आने वाले 5 वर्षों में यहां 100 नई इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इससे सागर में निर्मित कृषि यंत्रों को बड़ी संख्या में देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी है। साथ ही करीब 10,000 जरूरतमंदों को रोजगार मिलने का लक्ष्य रखा गया है।

50 एकड़ में विकसित होगा क्लस्टर

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture