राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नेताजी सुभाष-ICAR इंटरनेशनल फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू, 25 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

20 सितंबर 2026, नई दिल्ली: नेताजी सुभाष-ICAR इंटरनेशनल फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू, 25 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने कृषि और इससे जुड़े विषयों में मास्टर डिग्री करने वाले भारतीय और विदेशी नागरिकों से नेताजी सुभाष-ICAR इंटरनेशनल फेलोशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। इस फेलोशिप के तहत कृषि एवं संबद्ध विज्ञान के तय प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में डॉक्टरेट की पढ़ाई की जा सकेगी।

तीन साल के लिए मिलेंगी 30 फेलोशिप

इस फेलोशिप के तहत भारतीय उम्मीदवार तय विदेशी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में पढ़ाई कर सकते हैं। वहीं, विदेशी उम्मीदवारों को भारतीय कृषि विश्वविद्यालयों में पढ़ाई का मौका मिलेगा। फेलोशिप की अवधि तीन साल होगी और कुल 30 फेलोशिप दी जाएंगी।

25 सितंबर तक भेजना होगा आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार फेलोशिप से जुड़ी पूरी जानकारी, प्राथमिकता वाले अध्ययन क्षेत्रों और आवेदन फॉर्म के लिए ICAR की वेबसाइट ICAR की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देख सकते हैं। आवेदन 25 सितंबर 2026 तक ADG (HRD) के ई-मेल adg.hrd.applications@gmail.com पर भेजना होगा। ई-मेल की विषय पंक्ति में “NSIF के लिए आवेदन: आवेदक का नाम और संपर्क नंबर” लिखना जरूरी है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture