Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

हरियाणा में बीज और कीटनाशक सप्लाई ठप, संशोधन विधेयकों के खिलाफ बड़ा विरोध

09 अप्रैल 2025, कुरुक्षेत्र: हरियाणा में बीज और कीटनाशक सप्लाई ठप, संशोधन विधेयकों के खिलाफ बड़ा विरोध – हरियाणा में किसानों को बीज और कीटनाशकों की आपूर्ति पर अचानक ब्रेक लग गया है। वजह है—’बीज (हरियाणा संशोधन) विधेयक 2025′ और ‘कीटनाशक (हरियाणा संशोधन) विधेयक 2025’ को लेकर उठता विरोध। हरियाणा की कीटनाशक निर्माण संघ और बीज उत्पादक संघ ने इन संशोधन विधेयकों को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए राज्यभर में सप्लाई रोक दी है।

6 अप्रैल को कुरुक्षेत्र के सैनी धर्मशाला में दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें प्रदेशभर से आए डीलर, वितरक और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जब तक सरकार संशोधन विधेयकों को वापस नहीं लेती, तब तक बीज और कीटनाशकों की आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी।

बीज उत्पादक संघ पहले ही 3 अप्रैल से सप्लाई रोक चुका है और अब कीटनाशक संघ के शामिल होते ही डीलरों और वितरकों ने 7 अप्रैल से अपने प्रतिष्ठान एक सप्ताह के लिए बंद रखने का ऐलान कर दिया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

संघों का कहना है कि इन संशोधनों से मौजूदा वितरण व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी, जिससे न सिर्फ व्यापारियों को नुकसान होगा, बल्कि खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

ये विरोध अब सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं रहा। संघों ने देशभर की कंपनियों और कारोबारियों से संपर्क कर हरियाणा को सप्लाई रोकने की अपील की है। संघों ने स्पष्ट कहा है—अगर सरकार ने संशोधन विधेयक वापस नहीं लिए, तो सप्लाई अनिश्चितकाल तक बंद रहेगी।

फिलहाल राज्य सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में किसानों को जरूरी कृषि इनपुट्स की भारी किल्लत झेलनी पड़ सकती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com