Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना I भारत पर 25% टैरिफ I फसल बीमा I पशुपालक I कृषि योजना

31 जुलाई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. बस दो दिन का इंतजार! 2 अगस्त को PM मोदी करेंगे अगली किस्त जारी, मंत्री शिवराज ने किसानों को किया आमंत्रित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को किसानों के खातों में भेजी जाएगी। इसको लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने इस विषय पर एक उच्चस्तरीय बैठक की। साथ ही, उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से देशभर के किसानों से इस विशेष अवसर से जुड़ने की अपील भी की। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. PM किसान सम्मान निधि: 2 अगस्त को आने वाली किस्त को लेकर तैयारियां तेज, केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 2 अगस्त को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में होने वाले कार्यक्रम और ज्यादा से ज्यादा किसानों तक लाभ पहुंचाने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़े….

3. किसानों को राहत: 15 अगस्त तक बढ़ सकती है फसल बीमा की डेडलाइन, कषि मंत्री शिवराज ने दिए निर्देश

 बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों के मंत्रियों ने कृषि और किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और सुझाव दिए। पूरी खबर पढ़े….

4. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ की घोषणा की, 1 अगस्त से लागू रूस से संबंध और ऊँचे आयात शुल्क बताए कारण

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तीखे सोशल मीडिया पोस्ट में भारत पर 25% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की घोषणा की है, जो 1 अगस्त से लागू होगा। उन्होंने इसके पीछे भारत के अत्यधिक टैरिफ, सख्त गैर-राजकोषीय व्यापार अवरोध, और रूस के साथ सैन्य व ऊर्जा खरीद संबंधों को जिम्मेदार ठहराया। पूरी खबर पढ़े….

5. 3 किलोवॉट रूफटॉप सोलर सिस्टम पर मिलेगी ₹78,000 की भारी सब्सिडी, जानिए आवेदन प्रक्रिया

ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (एमपीयूवीएनएल) के प्रबंध संचालक (एमडी) ने बताया है कि ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश निरंतर बेहतरीन कार्य कर रहा है। सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” का लाभ लें। इसी दिशा में राज्य शासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। पूरी खबर पढ़े….

6. अब दुग्ध उत्पादन से होगी डबल कमाई! जानिए केंद्र सरकार की 8 योजनाओं का कैसे लें लाभ

दूध उत्पादकों और पशुपालकों के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर राहत की खबर दी है। उन्नत प्रजनन तकनीकों, वैज्ञानिक आहार पद्धतियों और योजनाबद्ध सहायता के जरिये सरकार ने देशभर में दूध उत्पादन और किसानों की आमदनी दोनों बढ़ाने के लिए 8 अहम योजनाओं को सक्रिय रूप से लागू किया है। पूरी खबर पढ़े….

7. बीमा क्लेम अटका तो अब बीमा कंपनी देगी 12% ब्याज समेत भुगतान: शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोक सभा में प्रश्नकाल के दौरान, देश में समग्र कृषि विकास की तथ्यों व आंकड़ों सहित विस्तार से जानकारी दी और बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने का अभियान निरंतर जारी है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए छह उपाय किए गए हैं। यह विकास निम्नलिखित है- पूरी खबर पढ़े….

8. पशुपालक बाढ़ से पशुओं को कैसे बचाएँ

भारत में बाढ़ एक सामान्य प्राकृतिक आपदा है, जो हर वर्ष अनेक राज्यों में भारी तबाही मचाती है। इस आपदा से मानव जीवन के साथ-साथ पशुधन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, जहाँ पशुपालन आजीविका का मुख्य स्रोत होता है, वहाँ बाढ़ से पशुओं की जान पर खतरा उत्पन्न हो जाता है। इसलिए पशुपालकों के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि वे बाढ़ की स्थिति में अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए समय रहते उचित तैयारियाँ करें। पूरी खबर पढ़े….

9. रायपुर में खुला APEDA का कार्यालय: कृषि उत्पादों के निर्यात में आएगी तेजी, किसानों को होगा बड़ा फायदा

छत्तीसगढ़ के किसानों और निर्यातकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने रायपुर में APEDA (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority) का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मंजूरी दे दी है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों और उद्योग विभाग की सक्रिय पहल से संभव हो सकी है। पूरी खबर पढ़े….

10. सावधान रहें किसान! कृषि योजनाओं के नाम पर हो रही साइबर ठगी, विभाग ने जारी की एडवायजरी

किसानों के कल्याण और कृषि विकास से जुड़ी योजनाओं के नाम पर हो रही सायबर ठगी को देखते हुए कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा एडवायजरी जारी की गई है। विभाग ने किसानों को सचेत किया है कि वे किसी अनजान कॉल या सोशल मीडिया संदेश पर भरोसा न करें। पूरी खबर पढ़े….