Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में उद्यानिकी फसलों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

23 अगस्त 2023, बुरहानपुर: बुरहानपुर में उद्यानिकी फसलों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित – उद्यानिकी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत उद्यानिकी फसलों के संबंध में किसानों को जानकारी देने के उद्देश्य से संजय नगर स्थित गुर्जर भवन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज कार्यशाला में जिले के लगभग 200 से अधिक कृषकगणों ने सहभागिता की।

कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक जलगांव श्री के.बी.पाटील ने कृषकों को केला फसल की उन्नत खेती एवं सीएमवी वायरस के रोकथाम के उपाय  बताए, वहीं कार्यशाला में वैज्ञानिक केला अनुसंधान केन्द्र जलगांव श्री गणेश देशमुख ने भी केला फसल में न्यूट्रिएन्ट मैनेजमेंट से किसानों को अवगत कराया।कृषि विज्ञान केन्द्र सांडसकलां के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री संदीप सिंह ने उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती की विस्तृत रूप से जानकारी दी।  

इस अवसर पर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, श्री किशोर शाह, कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष श्री किशोर पाटील, श्री देवानंद पाटील, जनप्रतिनिधिगण, उद्यानीकि उपसंचालक श्री डी.एस.चौहान, उप संचालक कृषि श्री एम.एस.देवके सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें