Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान रोपण की स्वचालित जापानी तकनीक

21 अगस्त 2023, इंदौर: धान रोपण की स्वचालित जापानी तकनीक – जापान को उन्नत तकनीक के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। जापानी वैज्ञानिक नई तकनीक का इस्तेमाल कर यंत्रों को अधिक सुविधाजनक बनाते रहते हैं। ऐसा ही धान रोपण की स्वचालित जापानी तकनीक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियों में देखा जा सकता है कि धान के रोपों को पहले ट्रे में छोटी -छोटी चौकोर पट्टियों में रोपा जाता है ,फिर इनका रोल बनाकर स्वचालित ट्रॉली की मदद से मशीन तक पहुंचाया जाता है। जहाँ मानव की सहायता से मशीन पर इन रोलों को चढ़ाया जाता है। इसके बाद आधुनिक मशीन से स्वचालित तरीके से धन पौधों का रोपण किया जाता है। जापान की इस उन्नत तकनीक से समय और श्रम दोनों की बचत हो जाती है और धान की बुवाई भी समान होती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile