Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

विभिन्न फसलों में कीटनाशकों के उपयोग से हानि भी होती है कृपया कुछ महत्वपूर्ण कीटों के हानिस्तर के बारे में बतायें ताकि अंगीकरण किया जा सके।

शंकरलाल चौधरी

27 अप्रैल 2024, भोपाल: विभिन्न फसलों में कीटनाशकों के उपयोग से हानि भी होती है कृपया कुछ महत्वपूर्ण कीटों के हानिस्तर के बारे में बतायें ताकि अंगीकरण किया जा सके – आपका प्रश्न बहुत अच्छा है प्रति उत्तर का लाभ अन्य कृषकों को भी मिलेगा। वास्तविकता यह है कि फसलों में कीटों के अलावा मित्र कीट भी होते हैं उनकी क्रियाशीलता पर असमय कीटनाशकों का छिड़काव लाभ की जगह हानिकारक होता है। प्रमुख कीटों की आर्थिक सीमा निम्नानुसार है।

हरा मच्छर जो प्राय: हर फसल में हानिकारक होता है। उसके नियंत्रण के लिये पौध पर निरीक्षण करके देखें 5 से 10 कीट प्रति पौध यदि हो उसके बाद ही कीटनाशकों का उपयोग करंे वो भी सिफारिश के अनुरूप हो तथा दवा/पानी की मात्रा भी संतुलित हो तब पूर्ण लाभ होगा।

माहो दूसरा कीट है जो सामान्य रूप से अनेक फसलों पर आता है तिलहनी फसल सरसों पर अधिक हानि करता है। इसके लिये प्रति पौध 6 से 10 माहो होने के बाद दवा का उपयोग करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

चने की इल्ली जो विश्वविख्यात है की रोकथाम 1-3 इल्ली प्रति मीटर कतार देखने के बाद उपचार करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बालदार इल्ली भी विभिन्न फसलों पर आती है जो कि क्षति सीमा 1 इल्ली प्रति पौध है।

कपास की चितकबरी इल्ली की क्षति सीमा 10 प्रतिशत प्रकोपित पौध है।

सफेद मक्खी जो वर्ष भर विभिन्न फसलों को हानि पहुंचाती है की क्षति सीमा 6: 8 मक्खी प्रति पौध है।

पत्ती मोडक कीट की क्षति सीमा 2 इल्ली प्रति पौध है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)