Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अन्य किसानों को भी जैविक खेती के लिए प्रेरित करें – कलेक्टर वानखेड़े

08 मई 2023, आगर मालवा: अन्य किसानों को भी जैविक खेती के लिए प्रेरित करें – कलेक्टर वानखेड़े – आगर मालवा के कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े ने गत दिनों सुसनेर विकास खण्ड के सोयत में जैविक उत्पादक कृषक श्री कैलाश नारायण एवं श्री गजानंद कुशवाह के यहां जैविक खेती देखी। कलेक्टर ने कृषक से जैविक खाद तैयार करने, खेती में उपयोग करने तथा जैविक फसलों के विक्रय के बारे में जानकारी ली। साथ ही कृषकों से जैविक खेती से होने वाले फायदे एवं उत्पादन लागत के बारे पूछा। कृषकों द्वारा जैविक खाद से कम लागत पर अधिक उत्पादन एवं कृषि में होने वाले फायदों के बारे में बताया गया।

कलेक्टर ने कृषकों से कहा कि अपने क्षेत्र के अन्य कृषकों को जैविक तरीके से खेती करने हेतु जागरूक कर, उन्हें जैविक खेती अपनाने हेतु प्रेरित करें, जिससे की खेती में अधिक मात्रा में रासायनिक खादों का उपयोग कृषक नहीं करें और जैविक खेती का उपयोग मानव शरीर एवं खेती दोनों के लिए लाभकारी हो सकें। भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम सुसनेर सुश्री किरण बरवडे, जनपद सीईओ श्री राजेश शाक्य, उप संचालक कृषि श्री एनवी वर्मा, उप संचालक उद्यानिकी श्री सुरेश राठौर सहित सभी जिला अधिकारी, तहसीलदार उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile