गुना: कृषि विज्ञान केंद्र आरोन ने किसानों को बांटे मसूर की उन्नत किस्म RVL 13-5 के बीज
25 अक्टूबर 2026, गुना: गुना: कृषि विज्ञान केंद्र आरोन ने किसानों को बांटे मसूर की उन्नत किस्म RVL 13-5 के बीज – मध्यप्रदेश के गुना जिले में कृषि विज्ञान केंद्र, आरोन द्वारा राष्ट्रीय दलहन विकास योजना के अंतर्गत 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को संकुल अग्रिम प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें गुना जिले के ग्राम इमलिया, छीपोन, खामखेड़ा, रामगिर कला, आरोन आदि के 150 किसानों को मसूर की उन्नत किस्म RVL 13-5 के विस्तार के लिए प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को प्रति किसान एक एकड़ क्षेत्र के लिए 16 किलोग्राम बीज और बीज शोधन के लिए फफूंदनाशक दवा प्रदान की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. धवेन्द्र सिंह ने किसानों को मसूर की उन्नत उत्पादन खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, खेत बचाओ अभियान रबी 2026-27 के अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने और संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग एवं महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार ने किसानों को नाशीजीव प्रबंधन की जानकारी दी और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया।
किसानों को प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत मसूर की खेती चरणबद्ध तरीके से करने और फसल की प्रत्येक अवस्था पर निगरानी रखने के बारे में बताया गया, जिससे गुना जिले में मसूर की उन्नत किस्म का विस्तार करते हुए दलहन क्षेत्र को बढ़ाया जा सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


