Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई जलाने के बजाय फसल अवशेषों से बनाएं जैविक खाद, बढ़ाएं मिट्टी की उर्वरता

25 अक्टूबर 2026, नरसिंहपुर: नरवाई जलाने के बजाय फसल अवशेषों से बनाएं जैविक खाद, बढ़ाएं मिट्टी की उर्वरता – मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में खरीफ फसलों की कटाई एवं हार्वेस्टिंग के दौरान नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए किसानों से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने की अपील की गई है। किसानों से कहा गया है कि वे सोयाबीन, उड़द, मूंग, मक्का एवं धान सहित अन्य फसलों के अवशेषों को खेतों में न जलाएं, बल्कि उनका उपयोग जैविक खाद बनाने तथा पशु चारे के रूप में करें।

मक्का एवं सोयाबीन की कटाई के बाद एकत्रित फसल अवशेषों को आग लगाने के बजाय समीपस्थ गौशाला में उपलब्ध कराएं अथवा गड्ढे में डालकर खाद तैयार करें। सोयाबीन, उड़द, मूंग एवं धान की कटाई स्ट्रा रीपर से करें। इसके उपलब्ध नहीं होने पर एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) युक्त हार्वेस्टर का उपयोग करें। इससे फसल अवशेष बारीक होकर खेत में फैल जाते हैं और मिट्टी में मिलकर जैविक खाद का काम करते हैं। इससे रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम करने में मदद मिलती है तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है।किसान अगली फसल की बोनी के लिए सुपर सीडर, हैप्पी सीडर एवं स्मार्ट सीडर का उपयोग कर सकते हैं। एसएमएस युक्त हार्वेस्टर उपलब्ध नहीं होने पर कटाई के बाद बेलर मशीन से फसल अवशेषों की गांठें बनाकर अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकती है। इन उपायों से नरवाई जलाने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है।

नरसिंहपुर जिले में हार्वेस्टर धारक किसानों के लिए एसएमएस यंत्र खरीदने हेतु डीबीटी पोर्टल पर 29 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक किसान mpdag.org पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एसएमएस यंत्र की अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये है। इस पर शासन द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान, अधिकतम 60 हजार रुपये तक, प्रदान किया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

एसएमएस युक्त हार्वेस्टर के लिए यहां करें संपर्क

जिले के किसान नरवाई प्रबंधन एवं एसएमएस युक्त हार्वेस्टर की उपलब्धता संबंधी जानकारी के लिए विकासखंड नरसिंहपुर के ग्राम सिंहपुर के श्री विनीत महाजन के मोबाइल नंबर 9425159953, ग्राम मचवारा के श्री कोक सिंह पटेल के मोबाइल नंबर 7987060192, ग्राम धमना के श्री संदीप गुमास्ता के मोबाइल नंबर 8435471415 व 7000404695 एवं श्री संजय गुमास्ता के मोबाइल नंबर 9617412496 और ग्राम खापा के श्री महेन्द्र पटेल के मोबाइल नंबर 9424997909 पर संपर्क कर सकते हैं। किसानों से अपील है कि वे फसल अवशेषों को जलाने से बचें और पर्यावरण संरक्षण के साथ खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नरवाई प्रबंधन के वैज्ञानिक उपाय अपनाएं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture