Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

देवारण्य योजना के अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित

17 जनवरी 2024, रतलाम: देवारण्य योजना के अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित – कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार के मार्गदर्शन में आयुष विभाग तथा सोलिडारीडाड संस्था एवं कृषि विभाग के सहयोग से देवारण्य योजना के अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण के प्रथम दिवस कार्यशाला का आयोजन कृषक प्रशिक्षण केंद्र जावरा में किया गया, जिसमें जिले के 35 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के  चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान ने देवारण्य योजना की जानकारी देते हुए सभी किसानों को औषधीय खेती एवं उससे होने वाले लाभ जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश त्रिपाठी ने किसानों को औषधीय फसलों के गुणों की विस्तार से चर्चा करते हुए कोरोना संक्रमण के दौरान विभिन्न उपयोग एवम उनके महत्व की जानकारी प्रदान की। डॉ. शीशराम जाखड़ ने विभिन्न औषधीय फसलों में आवस्यक मृदा की  संरचना , मिट्टी में उपलब्ध तत्व  एवं  उनके महत्व के साथ ही उनकी आपूर्ति हेतु आवश्यक जैव रसायनों की जानकारी दी। डॉ  ज्ञानेंद्र प्रताप तिवारी ने औषधीय फसलों में विभिन्न प्रकार की बीमारी एवं कीटो की जानकारी देते हुए उनके उपचार की जानकारी दी।

 डॉ . रामधन घासवा ने औषधीय खेती में में जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बाजार महत्व के बारे में जानकारी दी । वरिष्ठ उद्यानिकी विकास अधिकारी श्री श्यामलाल  सोलंकी ने विभाग द्वारा संचालित  योजनाओं  एवम औषधीय खेती हेतु दी जा रही विशेष योजना की जानकारी दी। कृषक प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्या श्रीमती निशा सोलंकी ने किसान प्रशिक्षण के महत्व  को समझाते हुए किसानों को औषधीय खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।सोलीडारीडाड संस्था के जोनल मैनेजर श्री अरविंद पाटीदार ने देवारण्य योजना के विभिन्न घटकों की जानकारी दी तथा अभी तक हुए कार्य की प्रगति  बताई । कार्यक्रम में आयुष विभाग की ओर से कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. इंतखाब मंसूरी तथा  डॉ . सुरेश भूरा उपस्थित थे ।सॉलिडारीडाड संस्था से जिला प्रबंधक श्री राहुल गहलोत तथा फील्ड सहायक श्री लोकेंद्र सिंह सोलंकी उपस्थित थे । श्री भेरूलाल हाड़ा, श्री गिरधारी लाल ने  ने भी सहयोग किया।  संचालन श्री अरविंद पाटीदार ने  किया एवं आभार डॉ  सुरेश भूरा ने  प्रकट किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)