Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनी मध्यप्रदेश की सांची

25 अगस्त 2023, भोपाल: प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनी मध्यप्रदेश की सांची – विश्व प्रसिद्ध सांची शहर के नागरिकों के घरों और सरकारी कामों में होने वाले बिजली खर्च में सालाना सात करोड़ की बचत होगी। सांची की पहचान विश्व धरोहर स्थल के रूप में है। अब सांची को प्रदेश की पहली सोलर सिटी की नई पहचान मिल गई है। सांची अब रात में भी जगमगाने लगा है। यह रोशनी का का शहर बन गया है।

चाय की दुकान चलाने वाले अनिकेत कुशवाह कहते हैं कि सड़क पर लगी सोलर लाइट से हमारी दुकान में भी रोशनी रहती है। सांची शहर के वार्ड दस में रहने वाले मनोज राजपूत का कहना है कि मुख्य मार्ग पर सब जगह सोलर लाईट लग गई है। सौर ऊर्जा का महत्व अब समझ में आ रहा है। हमारे बच्चों का भी ज्ञान बढ़ रहा है। सोलर लाइट के बारे में वे कई सवाल करते हैं।

सीएम राईज स्कूल सांची में कक्षा 9 के छात्र राजीव ठाकुर कहते हैं कि – हम बिलौरी गांव में रहते हैं । अक्सर रात में सांची आना जाना पड़ता है। पहले अंधेरा रहता था। अब सड़कों पर काफी रोशनी है। हमने सौर ऊर्जा के बारे में पढ़ा था। अब हमारे सामने पूरा सिस्टम लगा है। जिला कलेक्टर और सभी अधिकारियों को हम हमारे दोस्तों की ओर से धन्यवाद देना चाहते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अन्य छात्र आर्यन साहू इस बात से खुश है कि कोचिंग से घर जाने में लेट भी हो जाते है समस्या नहीं होती। वार्ड 10 के किराना व्यापारी गौरव सिंह कहते हैं कि पहले बिजली जाने पर हमें परेशानी होती थी। दुकान और घर के सामने अंधेरा हो जाता था। अब शाम होते ही सोलर लाईट चालू हो जाती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मेडिकल दुकान के संचालक सत्येंद्र सोनी कहते हैं सौर ऊर्जा को किताबों में ही पढ़ा था। अब देख भी लिया। घरों में सौर ऊर्जा से उपकरण चलेंगे तो बिजली खर्च में कमी आयेगी।

श्रीमती सुनीता देवी गृहिणी हैं और उन्होने सांची सोलर सिटी बनते ही ठान लिया कि टीवी, पंखा सब सोलर से ही चलायेंगे। वे बताती हैं कि उनके वार्ड 12 में सौर ऊर्जा लाईट के कारण रात में भरपूर उजाला रहता है। वार्ड 12 की ही रहने वाली हेमलता वर्मा गृहिणी हैं। वे कहती हैं कि सांची का मध्यप्रदेश की पहली सोलर सिटी बनना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। इसी वार्ड की निधि राजपूत एवं ईशु राजपूत बताती हैं कि हमारी और हमारे शहर की पहचान बढ़ गई है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )