Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 12 जिलों में मध्यम वर्षा के आसार

22 अप्रैल 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 12 जिलों में मध्यम वर्षा के आसार – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर , शहडोल , सागर संभागों के जिलों में कहीं -कहीं , जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर  और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई।

बता दें कि राज्य में वर्षा की यह स्थिति तीन पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण के कारण निर्मित हुई है ,जो पाकिस्तान के ऊपर,मराठवाड़ा से संलग्न पश्चिमी विदर्भ और एक आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण केरल तक व्याप्त है।  26 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार  भोपाल , विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ़ , हरदा, बुरहानपुर , बड़वानी, अलीराजपुर , झाबुआ, इंदौर, उज्जैन , देवास, शाजापुर , रीवा, मऊगंज, सतना , शहडोल, उमरिया , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना , दमोह , सागर और मैहर जिलों में वज्रपात , झंझावात और झोंकेदार हवाओं  ( 40 -50  किमी / घंटा ) के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है , जबकि नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, खरगोन ,धार, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा ,सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा संभावित है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)