मध्यप्रदेश: दूधी सिंचाई परियोजना में शामिल हुए पिपरिया-गाडरवारा के 19 गांव, 5,859 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा पानी
14 अक्टूबर 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: दूधी सिंचाई परियोजना में शामिल हुए पिपरिया-गाडरवारा के 19 गांव, 5,859 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा पानी – दूधी सिंचाई परियोजना के अंतर्गत पिपरिया एवं गाडरवारा तहसील के छूटे हुए ग्रामों को शामिल किए जाने पर होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं जल संसाधन विभाग के सहयोग से दूधी सिंचाई परियोजना में पिपरिया एवं गाडरवारा क्षेत्र के 19 ग्रामों को सम्मिलित किया गया है। इन ग्रामों के शामिल होने से कुल 5,859.66 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सिंचाई सुविधा के विस्तार से पिपरिया एवं गाडरवारा क्षेत्र के हजारों किसान परिवारों को खेती के लिए स्थायी जल संसाधन उपलब्ध होगा। इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि, फसल विविधीकरण तथा किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने की नई संभावनाएं बनेंगी।
सांसद चौधरी ने कहा कि किसानों के हित और क्षेत्र के कृषि विकास के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। दूधी सिंचाई परियोजना में छूटे हुए ग्रामों को शामिल किया जाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस किसान हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं जल संसाधन विभाग का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के ऐसे निर्णय ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के समृद्ध भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


