Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन कलेक्टर ने कृषक के खेत पर देखीं कम लागत वाली खेती की तकनीकें

14 अक्टूबर 2026, (दिलीप दसौंधी, कृषक जगत, मंडलेश्वर): खरगोन कलेक्टर ने कृषक के खेत पर देखीं कम लागत वाली खेती की तकनीकें – कलेक्टर श्री प्रसाद ने छोटी कसरावद के कृषक श्री महेंद्र सिंह मंडलोई के खेत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषक द्वारा अपनाई जा रही कम लागत वाली खेती की विभिन्न तकनीकों का अवलोकन किया तथा जैविक कृषि पद्धतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कृषक द्वारा खेती में एडवांस जीवामृत, जैव कीटनाशक, डीकंपोजर, बायोडायनामिक खेती, वर्मीकम्पोस्ट, कम्पोस्ट एवं बायोचार जैसी पद्धतियों का उपयोग किया जा रहा है। इन तकनीकों में गोबर, गोमूत्र, छाछ, गुड़, बेसन, एलोवेरा, सरसों की खली तथा विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों एवं पत्तियों का उपयोग कर कृषि कार्यों में लागत कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

जैव कीटनाशक तैयार करने के लिए नीम, आक, कनेर, बेल, अरंडी, नीलगिरी, अनार, आम, गेंदा एवं धतूरा की पत्तियों के साथ प्याज के छिलके, लहसुन, हरी मिर्च, नीम तेल और हल्दी जैसी सामग्री का उपयोग किया जाता है। वहीं, डी कंपोजर तैयार करने में गुड़ एवं पानी का उपयोग किया जाता है। बायोपचार तैयार करने के लिए कपास की काठी, मक्का के कट्टे तथा खेती से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग किया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कृषक की पहल की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अन्य किसानों को भी जैविक एवं कम लागत वाली खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री से तैयार जैविक उत्पादों के माध्यम से खेती की लागत कम करने के प्रयासों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इस दौरान एसडीएम श्री अनिल जैन, तहसीलदार श्री मुकेश मचार, उप संचालक कृषि श्री शिव सिंह राजपूत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture