रायपुर : मिट्टी बांध ने सहेजा बारिश का पानी, धान की रोपाई में किसानों को मिली राहत
14 अक्टूबर 2026, रायपुर: रायपुर : मिट्टी बांध ने सहेजा बारिश का पानी, धान की रोपाई में किसानों को मिली राहत – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम पंचायत चबदा में बना मिट्टी बांध किसानों के लिए मददगार साबित हो रहा है। बारिश में देरी होने पर धान की रोपाई प्रभावित होने की चिंता रहती है, लेकिन इस वर्ष बांध में संचित वर्षा जल से आसपास के किसानों को खरीफ सीजन में रोपाई के समय पानी मिला। इससे खेती का काम आसान हुआ और किसानों को राहत मिली।
बारिश पर निर्भरता हुई कम
ग्राम चबदा के किसान राम सेवक कुर्रे बताते हैं कि पहले गांव में पानी रोकने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में खेती-किसानी काफी हद तक बारिश पर निर्भर रहती थी। बारिश में देरी होने पर धान की रोपाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ जाती थी। इस वर्ष मिट्टी बांध में जमा बारिश का पानी जरूरत के समय खेतों के काम आया। इससे किसानों को धान की रोपाई के दौरान राहत मिली और खेती-किसानी के काम में मदद मिली।
विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत निर्मित यह मिट्टी बांध बारिश के पानी को रोककर उसका उपयोग करने का अवसर देता है। जल संरक्षण से जुड़े ऐसे कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेती की जरूरतों को पूरा करने और किसानों की आजीविका को सहारा देने में मददगार हो रहे हैं।
आने वाले समय में भी मिलेगा लाभ
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा की कहानी’ में किसान राम सेवक कुर्रे ने बताया कि जल संरक्षण के कार्य किसानों की मेहनत को सहारा देते हैं। चबदा का मिट्टी बांध इस खरीफ सीजन में किसानों के लिए उपयोगी साबित हुआ है। इससे आने वाले समय में भी बारिश के पानी को सहेजकर खेती के काम में उपयोग करने में मदद मिलेगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


