Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एनएफएल का प्रक्षेत्र दिवस

23 मार्च 2023, सागर । एनएफएल का प्रक्षेत्र दिवस – नेशनल फ़र्टिलाइज़र्स लि., क्षेत्रीय कार्यालय सतना के अंतर्गत किसान राजकिशोर पटेल गांव-सिहोरा, राहतगढ़ जिला- सागर में लगाये गए गेहूं की फसल पर लगाये ‘तरल पीएसबी कल्चर’ पर फसल प्रदर्शन के अंतर्गत ‘प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। जिसमे 36 क्षेत्रीय किसान भाई एवं क़ृषि आदान विक्रेताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, देवरी सागर के प्रमुख एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशीष त्रिपाठी जी ने फसलों में जैव उर्वरक जैसे तरल पीएसबी, राइजोबियम एवं बेंटोनाइट सल्फर के फसलों में उपयोग और उससे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड की विस्तृत जानकारी देकर फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्वों के महत्व एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी। श्री मुकेश कुशवाहा जिला प्रभारी सागर द्वारा कंपनी के विभिन्न उत्पाद जैसे नीम लेपित यूरिया, आयातित डीएपी, फॉस्फोरस सॉल्युबल बैक्टीरिया एजोटोबैक्टर जैविक उर्वरक, बेंटोनाइट सल्फर एवं कृषि रसायनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कृषकों द्वारा प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम को सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रभारी श्री कुशवाहा द्वारा सभी अथितियों एवं किसानों का आभार प्रकट किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile