Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में मूंग बुवाई में आई तेजी

अब तक जायद फसलों की बुवाई 1.79 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई

26 मार्च 2024, भोपाल: प्रदेश में मूंग बुवाई में आई तेजी – मध्य प्रदेश में मुख्य रूप से मूंग, मूंगफली, मक्का, उड़द एवं धान फसल जायद में ली जाती है। इसमें सबसे प्रमुख एवं किसानों को मुनाफा देने वाली फसल मूंग है जिसे जायद में सबसे अधिक क्षेत्र में प्रदेश के किसान अपनाने लगे हैं। चालू जायद वर्ष 2024 में लगभग 11 लाख  58 हजार हेक्टेयर में मूंग लेने का लक्ष्य रखा गया है इसके विरुद्ध 22 मार्च तक 1.16 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मूंग की बोनी हो गई है। वहीं गत वर्ष अब तक 1.14 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र मेेंं मूंग फसल ली गई थी। समर्थन मूल्य में बेहतर कीमत मिलने के कारण गत वर्ष किसानों को लाभ हुआ, इसे देखते हुए लक्ष्य में इस वर्ष 1 लाख हेक्टेयर की वृद्धि की गई है तथा किसान मूंग लगाने के प्रति उत्साहित भी हैं। राज्य में इस वर्ष 13 लाख 33 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में जायद फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध अब तक 1.79 लाख हे. से अधिक क्षेत्र में बोनी हो गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक देश एवं प्रदेश में सबसे अधिक मूंग फसल लेने वाला नर्मदापुरम जिला है। इस वर्ष यहां लगभग 2.95 लाख हेक्टेयर में मूंग लेने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे नम्बर पर रायसेन जिला है। यहां 1.65 लाख हेक्टेयर में मूंग ली जाएगी। तीसरे नम्बर पर हरदा जिला है यहां 1.45 लाख हेक्टेयर में मूंग ली जाएगी। इसी प्रकार नरसिंहपुर जिले में 1.40 लाख हेक्टेयर में मूंग लगाने का लक्ष्य है वहीं  सीहोर जिले में 90 हजार,  जबलपुर 75 हजार, देवास 44 हजार, गुना 30 हजार, सागर 25 हजार एवं कटनी जिले में भी 25 हजार हेक्टेयर में मूंग लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध अब तक राज्य में 1 लाख 16 हजार 899 हेक्टेयर में मूंग बोई गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 1 लाख 14 हजार 920 हेक्टेयर में बोनी हुई थी।

कृषि विभाग के अनुसार प्रदेश में जायद की अन्य फसलों की बोनी के तहत अब तक मूंगफली 4912 हेक्टेयर में, मक्का 8850 हेक्टेयर, उड़द 11864 हेक्टेयर एवं ग्रीष्मकालीन धान 36920 हेक्टेयर में बोई जा चुकी है। 60 दिन की मूंग फसल किसानों के लिए काफी लाभदायक है। इससे कृषकों की आय में इजाफा होता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

म.प्र. में जायद की बोनी 22 मार्च 2024 (हेक्टे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
मूंग 1158758116899
उड़द 8781611864
धान 4856536920
मक्का  215118850
मूंगफली168244912
प्रदेश में मूंग बुवाई में आई तेजी

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)